11 Mar 2026, Wed
Breaking

CG का आर्थिक सर्वेक्षण विधानसभा में पेश : प्रति व्यक्ति आय में हुई वृद्धि, प्रदेश की GDP 8 प्रतिशत, शनिवार को भी चलेगी सदन की कार्यवाही

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 03 मार्च 2023

छत्तीसगढ़ के बजट सत्र के तीसरे दिन मंत्री अमरजीत भगत ने छत्तीसगढ़ सरकार का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। राज्य की प्रति व्यक्ति आय अब एक लाख 33 हजार सालाना हो गई है। वहीं जीडीपी 8% है, जो देश की GDP से 1% ज्यादा है।

आंकड़ों में देखें जीडीपी ग्रोथ..

कृषि क्षेत्र में 5.93% वृद्धि

उद्योग क्षेत्र में 7.83% वृद्धि

सेवा क्षेत्र में 9.29% वृद्धि

प्रति व्यक्ति आय एक लाख 33000 है। पिछले साल की तुलना में 10.93% की वृद्धि हुई है।

इससे पहले शून्यकाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों के मुद्दों की गूंज रही। भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने स्थगन के दौरान अनुकंपा नियुक्ति को लेकर धरने पर बैठी महिलाओं के मुंडन कराने का मामला जोरशोर से उठाया। सफाई कर्मचारियों के मांगों पर भी विपक्ष ने स्थगन पर चर्चा की मांग की।

कर्मचारियों के नियमितीकरण मुद्दे पर शून्यकाल पर भाजपा ने स्थगन प्रस्ताव लाया। उपाध्यक्ष ने इस पर असहमति जताई। विपक्षी सदस्यों ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद सदन की कार्यवाही 12.52 बजे 5 मिनट के लिए स्थगित किया गया था।

सदन में अमरजीत भगत और अजय चंद्राकर में नोकझोंक होती रही। सत्ता पक्ष के मंत्रियों और विधायकों ने अजय चंद्राकर को घेरा। भगत ने पूछा कि छत्तीसगढ़िया की बात होती है तो क्यों अजय चंद्राकर को तकलीफ होती है।

 

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में 368 'अटल टिंकरिंग लैब्स' का सफल संचालन

 

 

 

 

 

You Missed