8 Mar 2026, Sun
Breaking

स्वागत की तैयारी : संतों के आगमन को लेकर बलौदाबाजार जिले में जबरदस्त उत्साह, जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ले रहे लगातार बैठकें

प्रमोद मिश्रा
बलौदाबाजार, 12 मार्च 2023

अखिल भारतीय संत समाज छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में 18 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन से हिन्दू समाज को एक जुट करने, जातीय समरसता कायम करने, धर्मांतरण रोकने एवं गौहत्या बंद करने के उद्देश्य से हिन्दू स्वाभिमान जागरण संत पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में साधू संत पैदल चलकर गांव गांव तक पहुँच रहे हैं, जहां उनका भव्य स्वागत सत्कार छत्तीसगढ़िया हिन्दू समाज द्वारा किया जा रहा है ।

संत यात्रा को लेकर बलौदाबाजार नगर के गायत्री मंदिर परिसर में कौशल साहू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ समाज प्रमुख एवं प्रतिनिधि महिलायें एवं पुरूष सम्मिलित हुए । बैठक में संत समाज के स्वागत के लिए गायत्री मंदिर परिसर में 14 मार्च सायं को एकत्र होने का आग्रह किया गया है, जहां संत समाज का भव्य स्वागत सत्कार कर संतों की पद यात्रा में सम्मिलित होकर नगर भ्रमण किया जाएगा ।

यात्रा अम्बेडकर चौक, बजरंग चौक, नेहरू चौक, गाँधी चौक, मानस मंदिर, सुभाष चौक से होते हुए मुख्य मार्ग से गार्डन चौक पहुंचेगी,  जहां हिन्दू समाज को पूज्य संतों द्वारा सम्बोधित किया जाएगा । यात्रा में संतों के साथ सभी समाज के लोग साथ चलेंगे एवं रास्ते में जगह जगह संतों पर पुष्प वर्षा एवं आरती किया जाएगा । धर्म सभा के पश्चात् संतों का भोजन एवं भजन बस्तियों में हिन्दू समाज के साथ होगा । रात्रि विश्राम मॉडर्न काम्प्लेक्स में करने के बाद 15 मार्च प्रातः संत यात्रा पलारी के लिए निकल जाएगी । उपरोक्त जानकारी विहिप जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने दी ।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ प्रान्तीय अखण्ड ब्राह्मण समाज द्वारा वृंदावन हॉल में स्वर्ण दंपति सम्मान और भाईदूज समारोह का आयोजन, समाज की एकजुटता और परंपरा के महत्व पर विशेष चर्चा

 

 

 

 

 

You Missed