7 Mar 2026, Sat

बलौदाबाजार जिले में बाराती बस हुई हादसे का शिकार : एक बाराती की हुई मौत, 80 से ज्यादा बाराती घायल, घायलों का उपचार जारी

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार, 29 मार्च 2023

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक बार फिर से बड़ा सड़क हादसा हुआ है। दरअसल, बारातियों से भरी बस हादसे का शिकार हुई है जिसमें 1 बाराती की मौत हो गई वहीं 80 से ज्यादा बाराती घायल बताए जा रहे हैं । यह पूरी घटना जिले की गिधौरी के पास हुई है । जानकारी के मुताबिक बस और ट्रक की भीषण टक्कर होने से यह हादसा हुआ है ।

जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना में तकरीबन 10 लोगों के पैर टूट चुके हैं । वही कई घायलों को रायपुर रेफर किया गया है । आपको बताते चले कि बाराती बस रायपुर से वापस पचरी जा रही थी ।

Share
पढ़ें   जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड एवम प्रकृति की ओर सोसायटी की ओर से पुष्प प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन