भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की तैयारी : ब्राह्मण समाज के सभी प्रमुख आये एक मंच पर, परशुराम जन्मोत्सव को लेकर हुई बड़ी बैठक

Latest छत्तीसगढ़ रायपुर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 03 अप्रैल 2023

भगवान परशुराम शोभायात्रा की तैयारी के लिए स्टेशन रोड नहर पारा स्थित नीलकंठेश्वर महादेव नहर पारा में समाज के सक्रिय विप्र जनों की बैठक आहूत की गई। शोभा यात्रा को भव्य रूप देने के लिए गहन विचार विमर्श किया गया । सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय अनुसार रविवार 23 अप्रैल को सभी सामाजिक संगठन मिलकर भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव विराट ब्रह्म शोभायात्रा का आयोजन इंडोर स्टेडियम धरना स्थल मैदान में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

 

 

धर्म संसद आयोजक नीलकंठ त्रिपाठी ने बताया कि आज की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। सभी ब्राह्मण संगठनों के प्रमुख बैठक में उपस्थित हुए। सभी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक भव्य आयोजन कराने का निर्णय लिया।

नीलकंठ त्रिपाठी ने बताया कि आशिर्वाद भवन में सभी ब्राह्मण समाज प्रमुखों की बड़ी बैठक रखी गई हैं जिसमे आयोजन की रूपरेखा तैयार किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से ललित मिश्रा अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज,अरुण शुक्ला अध्यक्ष कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, अमृतलाल बिल्थरे ,दशरथ प्रसाद शुक्ला पूर्व अध्यक्ष सरयूपारीण ब्राह्मण समाज,विजय शंकर पांडेय सरयूपारीण ब्राह्मण समाज कोषाध्यक्ष,नीलकंठ त्रिपाठी अध्यक्ष नीलकंठ सेवा संस्था ,स्वामी राजेश्वरानंद,दिनेश शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष विप्र वाहिनी ,वीरेंद्र शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष धर्मसंघ पुरोहित परिसद,योगेश तिवारी प्रदेश अध्यक्षअखंड ब्राह्मण सेवा समिति ,प्रमोद शुक्ला, प्रमोद गौतम, धीरेंद्र शुक्ला ,कीर्ति भूषण पांडे केंद्रीय अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय महासंघ ,लव प्रसाद शुक्ला ,रविंद्र नाथ मिश्रा मुख सचिव ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय महासंघ, जगदीश तिवारी ,संतोष शुक्ला रायपुर शहर अध्यक्ष ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय महासंघ,कपिल ओझा प्रदेश सचिव विप्र वाहिनी ,डॉक्टर एस के शर्मा, पंडित विनोद तिवारी संयोजक छ. ग. अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, पंडित आशीष द्विवेदी प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिसद ,गौतम ओझा भवन निर्माण प्रमुख सरयूपारीण ब्राह्मण सभा,अजय त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ चिकित्सा प्रकोष्ठ ,पंडित लालजी मिश्र प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिसद, पंडित विजय दुबे रायपुर जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, शिवमूरत द्विवेदी सहित समाज के सक्रिय जन उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   रामनवमी की शोभायात्रा में वडोदरा में पथराव : शोभायात्रा पर पत्थर फेंके गए, पुलिस की टीम ने संभाला मोर्चा