8 Mar 2026, Sun
Breaking

ये खबर आपके लिए जरूरी है : CG में 5 साल के बच्ची को कुत्तों की झुंड ने नोच डाला, बच्ची की हुई मौत, पुलिस ने कहा – ‘ऐसे मामलों में FIR नहीं होती’

• बिस्किट लेने दुकान गई थी मासूम बच्ची

• कुत्ते ने तब तक नोचा, जब तक मौत नहीं हो गई

प्रमोद मिश्रा

कोरिया, 08 अप्रैल 2023

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बिस्किट लेने दुकान गई 5 साल की बच्ची को आवारा कुत्तों के झुंड ने चीर-फाड़ डाला। कुत्तों का झुंड मासूम को तब तक नोचता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

जानकारी के मुताबिक बच्ची के माता-पिता मजदूर हैं, जो बैकुंठपुर स्थित ईंट भट्ठे में काम करने के लिए गए थे। पूरी घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, सरगुजा जिले के सीतापुर निवासी अजय मांझी और उसका परिवार ईंट भट्ठे में काम करने के लिए बैकुंठपुर आया हुआ है। परिवार छिंदडांड में ढाबे के पास किराए के घर में रहता है। शुक्रवार को उसकी 5 साल की बेटी सुकांति बिस्किट लेने के लिए घर से निकली थी। लेकिन रास्ते में आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची को घेर लिया।

शरीर पर पड़े निशान

कुत्तों ने सुकांति पर बुरी तरह से हमला कर दिया और उसके चेहरे को और शरीर के अन्य हिस्सों को नोंच डाला। बच्ची रोती,चीखती रही, लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। कुत्ते बच्ची को घसीटकर घर से दूर ले गए। घंटों बाद घर वालों ने बच्ची को खोजते हुए बाहर निकले।

परिजनों ने देखा कि कुत्ते के मुंह में उनकी बच्ची थी। किसी तरह से मासूम को परिजनों ने छुड़ाया और उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें   India vs Pakistan: भारत ने T20 WC में पाक के जबड़े से छीनी जीत;  रोमांचक मैच में 6 रन से हराया, बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच

जिला अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक गढ़ेवाल के मुताबिक बच्ची को शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे जब अस्पताल लाया तो शव की जांच की गई, जिसमें पूरे शरीर पर डॉग बाइट के निशान थे। वहीं चेहरा भी बुरी तरह से नोचा हुआ था। बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बैकुंठपुर थाना प्रभारी अश्विनी सिंह ने कहा कि हमला लावारिस और आवारा कुत्तों ने किया, तो ऐसे मामलों में FIR नहीं होती है। पालतू कुत्ते के रहने पर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज होता है। उन्होंने मुआवजे के बारे में तहसीलदार से चर्चा करने की बात कही।

Share

 

 

 

 

 

You Missed