17 Apr 2025, Thu 9:46:49 AM
Breaking

बड़ी ख़बर : इस जिले में फूटा कोरोना बम…एक ही दिन में 39 बच्चे पाए गए कोरोना संक्रमित…किया गया क्वारंटाइन

लोकेश्वर सिन्हा, मीडिया24 न्यूज, गरियाबंद, 14 अप्रैल 2023

 

 

 

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कोरोना के बढ़ते हुए मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

 

 

इसी कड़ी में गरियाबंद जिले से कोरोना का बड़ा मामला सामने आया है। जहां पर गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक मुख्यालय के आश्रम और छात्रावासों में कोरोना के बढ़ते हुए मामला मामले सामने आए हैं। जहां एक ही दिन में 39 छात्र छात्राओं को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

 

 

इसमें मैनपुर के आश्रम में 24 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही नजदीक के ग्राम हरदीभाटा में 15 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

 

 

इसके साथ ही मैनपुर में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 43 हो गई है। जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमित बच्चों को कोरांटाइन किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है।

 

 

 

Share
पढ़ें   CG में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए राज्य की 338.79 करोड़ रूपए की वार्षिक कार्ययोजना को मिली स्वीकृति

 

 

 

 

 

You Missed