8 Mar 2026, Sun
Breaking

छत्तीसगढ़ आप का पुनर्गठन: इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी, प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने की घोषणा, देखें सूची

प्रमोद मिश्रा ,रायपुर 26 अप्रैल 2023

छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने आज मंगलवार को अपने पार्टी के पुर्नगठन को लेकर नए पदाधिकारियों की घोषणा की। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने आज पार्टी कार्यालय न्यू पंचशील नगर सिविल लाइन में  पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 

आप की नई कार्यकारिणी में करीब 900 से अधिक नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आप के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आम आमदी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। हमें छत्तीसगढ़ जनता पर पूरा विश्वास है। दिल्ली और पंजाब में भी जनता ने आप पर विश्वास जताया। दो राज्यों में हमारी सरकार बनी है। 

‘राज्य सरकार का  आधे नरवा, घुरवा, पेपर में’
संजीव झा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान की बात करते हैं, लेकिन वह सिर्फ पेपर में ही दिखता है। आधे नरवा, घुरवा, पेपर में हैं। उन्होंने आगे कहा कि स्टेट गवरमेंट आम जनता के शोषण का काम कर रहे हैं। मैं 33 जिलों में गया, लेकिन मुझे कहीं नहीं मिला जो गोबर बेचकर करोड़पति बना हो। 

जनता के मुद्दे को उठाएंगे कार्यकर्ता
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को कम समय में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है। पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। हमारे सभी पदाधिकारी-कार्यकर्ता बहुत ही मजबूती के साथ काम कर रहे हैं। अभी पार्टी के सदस्यता महाअभियान में छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर लोग जुड़े हैं। बड़ी संख्या में युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की है। महिलाओं और बुजुर्गों ने भी सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि पार्टी का एक-एक पदाधिकारी-कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर एक-एक लोगों से मुलाकात करेंगे और आम जनता के मुद्दे को उठाएंगे।

पढ़ें   मिशन क्लीन स्वीप : चुनाव में मुख्यमंत्री ने झोंकी अपनी पूरी ताकत, प्रदेश की पूरी 11 की 11 सीटें जीतने का है लक्ष्य, 11 दिनों में कर चुके हैं ताबड़तोड़ 22 सभाएं

दिल्ली और प्ंजाब के मॉडल को बताएंगे
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को मॉडल गवर्नर, शिक्षा, रोजगार, भ्रष्टाचार, स्कूल, अस्पताल, पंजाब और दिल्ली के मॉडल को बताएंगे। नई कार्यकारिणी में अनुभवी महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता से प्रदेश की मौजूदा भूपेश सरकार और बीजेपी से परेशान-त्रस्त हो गई है। ऐसे में प्रदेश में छत्तीसगढ़ की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हम सिर्फ विकास की राजनीति करते हैं। अन्य पार्टियां आज विकास विरोधी हैं, जो समाज को आपस में बांटने का काम करते हैं। कांग्रेस और भाजपा के लूटने की सरकार से आम आदमी पार्टी निजात दिलाएगी।

इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी
नई कार्यकारिणी में आंकाक्षा सिंह, गोपाल साहू और आंनद प्रकाश मिरी को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। स्टेट स्पोकपर्सन सूरज उपाध्याय को नियुक्त किया गया है। युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, महिला मोर्चा की जिम्मेदारी चंद्रमणि वर्मा सौंपी गई है। उन्हें पार्टी ने महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। प्रदेश में सोशल मीडिया विंग की जिम्मेदारी संजय गावेल मिली है। संजय गावेल स्टेट सोशल मीडिया इंचार्ज बनें। एसटी विंग बंसत कुजूर, एससी विंग धर्मदास भार्गव, ओबीसी विंग की जिम्मेदारी कमल कांत साहू मिली है। 

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed