10 Mar 2026, Tue
Breaking

रायपुर में फिर से चाकूबाजी : दो आरोपियों ने युवक को उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 29 अप्रैल 2023

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है । एक बार फिर से चाकूबाजी की वारदात सामने आई है, जिसमें एक शक्श को हत्या दो युवकों ने मिलकर कर दी है । जानकारी के मुताबिक़ शहर के दुर्गा नगर इलाके में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस का दावा हैं की उन्होंने एक हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया हैं, जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा हैं। पुलिस ने बताया हैं की इस वारदात को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया हैं।

चाकू से हमले के बाद मृतक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स की टीम ने परीक्षण उपरान्त उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया की युवकों का आपस में कल यानी शुक्रवार को विवाद हुआ था। वही आज फिर से उनके बीच पुरानी बात को लेकर बहस हो गई जिसके बाद चाकू से हमला कर दिया गया। बहरहाल राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। फरार एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही हैं।

Share
पढ़ें   उड़िया बस्ती के पास खड़े मालवाहक में अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड ने किया नियंत्रण

 

 

 

 

 

You Missed