10 Apr 2025, Thu 7:42:36 PM
Breaking

बिलासपुर सरकंडा:पंचायत सचिव के घर से चोर 50 हजार उड़ा ले गए

प्रमोद मिश्रा,

बिलासपुर, 03 मई 2023

पंचायत सचिव अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने गए थे। चोर सूने मकान का ताला तोड़कर आमलारी से जेवर व 5 हजार कैश सहित करीब 50 हजार का माल ले गए। घटना सरकंडा क्षेत्र की है। ग्राम खमतराई आवास पारा निवासी राजकुमार सोनवानी (52) ग्राम पंचायत कोरबी में सचिव हैं।

 

1 मई की रात करीब 8 बजे अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर चचेरी बहन की शादी में शामिल होने ग्राम बेलतरा गए थे। मोहल्ले के गोलू साहू ने मंगलवार की सुबह फोन कर जानकारी दी तो वे लौटे। घर के भीतर घुसे तो आलमारी का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

Share
पढ़ें   CG में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ पड़ा भारी : नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में आरोपी युवक का ड्राइविंग लाइसेंस 5 वर्ष के लिए निरस्त, प्रदेश में लाइसेंस निरस्त का पहला केस

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed