11 Mar 2026, Wed
Breaking

Paramjit Singh Panjwar: मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़ की पाकिस्तान में हत्या, जानें किसने मारा?

प्रमोद मिश्रा, 06 मई 2023

Paramjit Singh Panjwar Killed: खालिस्तान समर्थकों से जुड़ी पाकिस्तान (Pakistan) से बड़ी खबर आई है. मोस्ट वांटेड ख़ालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़ (Paramjit Singh Panjwar) की पाकिस्तान के लाहौर में हत्या कर दी गई है. परमजीत पंजवड़ पाकिस्तान में नाम बदलकर रहता था और वहीं से ख़ालिस्तान समर्थित गतिविधियों को अंजाम दिलाता था.


संवाद सूत्रों के अनुसार, परमजीत सिंह पंजवड़ को लाहौर में कुछ बाइक सवारों ने निशाना बनाया. उसे बाइक पर आए हमलावरों ने लाहौर में जौहर कस्बे की सनफ्लावर सोसाइटी के अंदर घुसकर कई गोलियां मारीं. उसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए. बताया जाता है कि गोलियां लगने से पंजवड़ की मौके पर ही मौत हो गई.

खालिस्तान कमांडो फोर्स का चीफ था पंजवड़
परमजीत सिंह पंजवड़ खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF) का सरगना था, जो कि एक आतंकी संगठन है. 90 के दशक से ही पंजवड़ पाकिस्तान में शरण लिए हुए था. वह पाकिस्तान में मलिक सरदार सिंह के नाम से रह रहा था. वह भारत विरोधी गतिविधियों में 90 के दशक से पहले भी सक्रिय था. बताया जाता है कि वह 1986 में पाकिस्तान गया था. जहां उसने लाहौर समेत कई ठिकाने बदले.


1999 में चंडीगढ़ में कराया था बम ब्लास्ट
भारतीय एजेंसियों के अनुसार, चंडीगढ़ में 30 जून 1999 में पासपोर्ट कार्यालय के पास जो बम ब्लास्ट हुआ था, वो खालिस्तान कमांडो फोर्स के सरगना परमजीत सिंह पंजवड़ ने ही कराया था. उस बम ब्लास्ट में 4 लोग जख्मी हो गए थे, जबकि कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा था. बम को स्कूटर की डिग्गी में रखा गया था.


इन नौ आतंकियों की लिस्ट में था शामिल
भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने वर्ष 2020 में 9 आतंकियों की लिस्ट जारी की, जिसमें पंजवड़ का नाम शामिल था. उस लिस्ट में पंजवड़ के अलावा बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के चीफ वधावा सिंह बब्बर का नाम भी था, जो तरनतारन में ही दासूवाल गांव का रहने वाला है.

Share
पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : सीएम विष्णुदेव साय आज कांसाबेल में ‘पर्यटन एवं कृषि क्रांति’ कार्यक्रम में होंगे शामिल, नरहरपुर में करेंगे विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण, जाने मिनट-टू-मिनट पूरा कार्यक्रम...

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed