10 Mar 2026, Tue
Breaking

Chhatisgarh breking: बीजेपी का प्रदेशभर में महाधरना, 2000 करोड़ के शराब घोटाले मामले में प्रदर्शन

प्रमोद मिश्रा,रायपुर ब्यूरो, 11 मई, 2023


छत्तीसगढ़ में इन दिनों बहुचर्चित शराब घोटाले मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति पूरी तरह से गरमाई हुई है। इस मामले को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालय में महाधरना दिया।



इस दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में छत्तीसगढ़ में बेतहाशा शराब घोटाला किया जा रहा है। इसके साथ ही भाजपा नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा गया।



छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जहां भाजपा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर सम्मिलित हुए। वहीं रायपुर से लगे मंदिर हसौद में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व आईएएस गणेश शंकर मिश्रा सम्मिलित हुए। इस दौरान भाजपा नेताओं ने शराब माफियाओं के साथ कांग्रेस के नेताओं की सांठगांठ का आरोप लगाया।



‘डुप्लीकेट होलोग्राम से हुआ खेला’
मंदिर हसौद में जनता को संबोधित करते हुए गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बड़े स्तर पर शराब घोटाला हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर बकायदा आबकारी विभाग से जुड़े अफसरों के साथ बैठक लिया करते थे, उन्हें टारगेट दिया करते थे।


गणेश शंकर मिश्रा ने तकनीकी तौर पर जानकारी देते हुए बताया की डुप्लीकेट होलोग्राम के जरिए भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि 16 आने में 8 आना तो सरकारी खजाने में जा रहा था, लेकिन बाकी का 8 आना गलत तरीके से कांग्रेस के खजाने में जा रहा था, जिसका लीडर था अनवर ढेबर।


इस दौरान गणेश शंकर मिश्रा ने अपने प्रशासनिक अनुभव के आधार पर बताया कि किस तरह से शराब घोटाले मामले को लेकर राज्य में नेताओं के साथ घोटाला करने में प्रशासनिक तंत्र हावी रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी शराब घोटाले को लेकर होने वाले प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

Share
पढ़ें   एस्मा पर भड़के पटवारी: आदेश की प्रतियां जलाईं, कहा- हम डरने वाले नहीं; CM हाउस घेरने की तैयारी

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed