8 Mar 2026, Sun
Breaking

महाराष्ट्र:अकोला में तनाव, पथराव के बाद कई गाड़ियों को फूंका, शहर में धारा 144 लागू

प्रमोद मिश्रा, अकोला, 14 मई 2023

महाराष्ट्र में अकोला के अल्ड सीटी में विवाद हो गया. लेकिन इस मामूली से विवाद के चलते हालात इतने बिगड़ गए कि दो गुटों में हिंसा हो गई. इस हिंसा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियों में दो गुटों के लोग एक दूसरे पर पथराव करते नजर आ रहे हैं. साथ ही वाहनों में तोड़फोड़ और हंगामा भी कर रहे हैं. वहीं पुलिस के अधिकारियों ने का कहना है कि स्थिति अब काबू में है.


हिंसक झड़पों के बाद शहर में धारा 144

अकोला कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दो गुटों में हुई हिंसक झड़पों के बाद शहर में धारा 144 लगा दी गई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हिंसक भीड़ ने कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ की. इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर हालात को काबू में किया. वहीं सुत्रों का कहना है कि मामूली विवाद के बाद हिंसक झड़प हुई. इस झड़प के बाद पुराने शहर के थाने पर भी भारी भीड़ इकठ्ठा हुई थी.


एसपी संदीप घुगे ने कहा- हालात नियंत्रण में

वहीं अकोला के एसपी संदीप घुगे ने कहा कि इस समय हालात नियंत्रण में हैं. जिला कलेक्टर नीमा अरोड़ा के आदेश के बाद पूरे अकोला शहर में धारा 144 लगा दी गई है. बता दें कि हाल के दिनों में ओकला में इस तरह की ये दूसरी बड़ी घटना हुई है. कुछ दिनों पहले अकोट फाइल इलाके के शंकर नगर मुहल्ले से भी हिंसक झड़पों की खबरें सामने आई थी.

Share
पढ़ें   नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed