9 Mar 2026, Mon
Breaking

रतनपुर:भाजपा ने पार्षद को किया निलंबित, दुष्कर्म पीड़िता की विधवा मां के खिलाफ साजिश का आरोप ….

प्रमोद मिश्रा, रतनपुर, 22 मई 2023

प्रदेश भाजपा ने कड़े निर्णय लेते हुते रतनपुर नगरपालिका के पार्षद और अल्प संख्यक मोर्चा से जुड़े हकीम मोहम्मद को निलंबित कर दिया है। साथ ही, सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है। भाजपा ने चेतावनी दी है कि सात दिन में स्थिति स्पष्ट नहीं करने पर प्राथमिक सदस्यता रद करने हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा।

रतनपुर में जिस मामले में लोगों की नाराजगी फूटी उसमें पार्षद हकीम मोहम्मद रेप के आरोपी का सगा चाचा है साथ ही, उस बच्चे का सगा मामा है, जिससे यौन शोषण का आरोप लगाकर विधवा महिला के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई और बिना जांच के सीधे गिरफ्तार किया गया और जेल भेज दिया गया इसी नाराजगी पर रविवार को रतनपुर बंद का आह्वान किया गया था, लेकिन बाद में हकीम मोहम्मद ने अपनी दुकान भी खोली थी, जिसे लेकर विवाद हुआ था।

हकीम मोहम्मद को रविवार को ही भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने नोटिस दिया था और दूसरे दिन कार्रवाई की गई है। सात दिन में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पार्टी से निष्कासित करने की चेतावनी दी थी। रविवार की रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत पीड़िता के घर गए थे।


इससे पहले एसपी संतोष सिंह ने रतनपुर टीआइ को लाइन अटैच कर एडिशनल एसपी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच समिति भी बनाई है।

कोटा एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि क्षेत्र में रहने महिला ने कुकर्म की शिकायत की है। पीड़ित की मां ने बताया कि उनका 10 साल का बेटा छुट्टी पर रतनपुर क्षेत्र में रहने वाले रिश्तेदार के घर घुमने आया था। बालक फ्रुटी लेने के लिए किराना दुकान गया था। इसी दौरान एक 37 वर्षीय महिला उसे बहलाकर अपने घर ले गई। उसने बालक से अप्राकृतिक कृत्य किया।

Share
पढ़ें   जिले का एक मात्र ऐसा थाना जहाँ शुरू किया गया जन प्रतीक्षालय..अब अन्य थानों में भी बनाने की होगी पहल!

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed