10 Mar 2026, Tue
Breaking

पिता ने डांटा तो हत्या कर दी: पत्नी से झगड़ा कर रहा था, फटकार लगाई तो बेटे ने बसुले से सिर पर वारकर मार डाला

प्रमोद मिश्रा, सूरजपुर, 22 मई 2022

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक युवक ने अपने पिता पर धारदार बसुले से हमला कर हत्या कर दी। युवक अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था। पिता ने उसे विवाद करने से रोका तो आरोपी बेटे ने सिर पर वारकर जान ले ली। इसके बाद भाग निकला। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है।

एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह ने बताया कि ग्राम सकलपुर निवासी जीतलाल शनिवार दोपहर अपनी पत्नी मुन्नी बाई से मारपीट कर रहा था। उसके पिता अमर साय बीच बचाव करने लगे। उन्होंने बहू से मारपीट को लेकर जीतलाल को फटकार लगाई। इससे आक्रोशित जीतलाल ने बसुला लेकर पत्नी को मारने के लिए दौडा़या।

जीतलाल को देखकर पत्नी भाग गई। इस पर गुस्से में जीतलाल ने बसुला से अपने पिता के सिर पर वार कर दिया। इससे अमर साय का दाहिने तरफ सिर फट गया और वह जमीन पर गिर पड़े। उसके बाद जीतलाल अपने पिता अमर साय को घर के अन्दर परछी पर ले जाकर लिटा दिया, कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर थाना भटगांव पुलिस ने मर्ग कायमी उपरान्त आरोपी के विरूद्ध धारा 302, 323, 324 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। रविवार को भटगांव पुलिस ने आरोपी जीतलाल को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

Share
पढ़ें   जगदलपुर: CG-ओडिशा बॉर्डर पर पुलिस को कार में मिले 11 लाख 22 हजार रूपये, 500 रुपए के नोटों के 18 बंडल

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed