31 May 2025, Sat 11:47:11 PM
Breaking

छत्तीसगढ़ में 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार: ट्रेन से कर रहे थे गांजा की तस्करी, 5 लाख का गांजा जब्त

प्रमोद मिश्रा, रायपुर, 25 मई 2023

रायपुर रेलवे पुलिस ने गांजा तस्करी करते दो आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली और चंडीगढ़ के 2 अंतर्राज्यीय आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 48 किलो गांजा जब्त किया गया है। इसकी कुल कीमत 5 लाख रुपए आंकी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली निवासी रॉकी और चंडीगढ़ निवासी विशाल पुरी को रेलवे पुलिस ने एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में पकड़ा। दोनों आरोपियों को ट्रेन की बोगी नंबर B6 में गांजा तस्करी करते गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Share
पढ़ें   पर्यटकों के लिए मनमोहक मयाली का मनोरम दृश्य, नेचर कैम्प बना नई पहचान : सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में विकास की लगेगी मुहर, मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में मयाली पर्यटन स्थल के रूप में हो रहा विकास

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed