8 Mar 2026, Sun
Breaking

CG में अब घर बैठे बनेगा राशन कार्ड : CM भूपेश बघेल के निर्देश पर अमल, मितान योजना की सेवाओं का हुआ विस्तार

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 26 मई 2023

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए निर्देश दिया था कि मितान योजना के अंतर्गत अब राशन कार्ड भी लोगों को घर बैठे उपलब्ध हो । मुख्यमंत्री के निर्देश पर तुरंत अमल करते हुए मितान योजना के सेवाओं का विस्तार हुआ है और अब घर बैठे ही राशन कार्ड लोगों के बन सकेंगे । आपको बता दें कि राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करना होगा और आपको घर बैठे ही राशन कार्ड मिल पाएगा ।

मितान योजना के अंतर्गत प्राप्त सेवाओं में जन्म प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र में सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र में सुधार, मूल निवासी प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण संबंधी दस्तावेज, भूमि की रिकार्ड की नकल, भूमि सूचना (भूमि उपयोग), आधार कार्ड पंजीकरण, (5 वर्ष तक के बच्चों का) आधार कार्ड में पता एवं मोबाइल नंबर में सुधार, पैन नम्बर प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र, पैन अपडेट एवं डुप्लीकेट इत्यादि सेवाएं घर बैठे मितान सेवा से प्राप्त किए जा सकते हैं। इस सेवा से लोगों को श्रम, समय और धन की बचत हो रही है साथ ही प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से भी निजात मिल रही है। वास्तव में छत्तीसगढ़ में मितान योजना से नागरिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है और मितान की सेवाओं से नागरिकों

Share
पढ़ें   कांग्रेस का BJP पर पलटवार : बिजली बिल की दरों में हुई बढ़ोतरी के लिए BJP को ही बताया जिम्मेदार.. BJP के इन दो पूर्व मंत्रियों को कहा 'दे दनादन' फितरत वाले

 

 

 

 

 

You Missed