25 May 2025, Sun 10:33:24 PM
Breaking

छत्तीसगढ़ में दुर्गा प्रतिमा को लगाई आग: मंदिर से उखाड़कर ले गए नदी किनारे और जला दिया; मौके पर फोर्स तैनात

प्रमोद मिश्रा, 5 जून 2023

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ (MMA) जिले में शनिवार रात असमाजिक तत्वों ने मां दुर्गा की प्रतिमा में आग लगा दी। बदमाश मंदिर में स्थापित प्रतिमा को उखाड़कर ले गए और फिर जला दिया। इसकी जानकारी लोगों को मिली तो हंगामा हो गया। भाजपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए वहां फोर्स तैनात की गई है। मामला औंधी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 153A (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास स्थान, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिकूल कार्य करना) और 295 (किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि इसके बाद लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

Share
पढ़ें   CM ने 26 लाख से अधिक किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के तहत 1750 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की, CM बोले : "किसानों की खुशहाली राज्य सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि"

By Desk

You Missed