9 Mar 2026, Mon
Breaking

मिसिंग चिल्ड्रन रिपोर्ट: बच्चों के गायब होने में छत्तीसगढ़ देश में छठवें नंबर पर, 5 साल में 400 से ज्यादा का अब तक सुराग नहीं

प्रमोद कुमार

रायपुर, 09 मार्च 2026। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ‘मिसिंग चिल्ड्रन रिपोर्ट’ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक बच्चों के लापता होने के मामलों में छत्तीसगढ़ देश में छठवें स्थान पर है। पिछले करीब 5 साल से राज्य टॉप-10 राज्यों की सूची में बना हुआ है, जो चिंता का विषय माना जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2026 के बीच देशभर में 33 हजार 577 बच्चे लापता हुए। इनमें से 7 हजार 777 बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला, जबकि बाकी बच्चों को पुलिस और प्रशासन ने ढूंढ लिया है। इस सूची में पश्चिम बंगाल पहले और मध्यप्रदेश दूसरे स्थान पर है।

5 साल में 400 से ज्यादा बच्चों का नहीं चला पता

छत्तीसगढ़ में जनवरी 2025 से जनवरी 2026 के बीच 982 बच्चे लापता हुए। इनमें से 582 बच्चों को बरामद कर लिया गया, लेकिन 400 बच्चे अब भी लापता हैं। इन बच्चों की तलाश के लिए पुलिस और प्रशासन ऑपरेशन मुस्कान अभियान चला रहे हैं।

इन जिलों में सबसे ज्यादा मामले

राज्य में बच्चों के लापता होने के मामले कुछ जिलों में ज्यादा सामने आए हैं।

  • जांजगीर-चांपा – सबसे ज्यादा
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • सक्ति
  • दुर्ग
  • बलौदाबाजार

ऑपरेशन मुस्कान के तहत अब तक 559 बच्चों को तलाशकर परिवार तक पहुंचाया गया, जिनमें सबसे ज्यादा बच्चे जांजगीर जिले के पाए गए।

मानव तस्करी भी बड़ी वजह

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक औद्योगिक और शहरी क्षेत्रों में प्रवासी परिवारों की संख्या अधिक होने के कारण कई बार बच्चे भटक जाते हैं और परिवार से अलग हो जाते हैं। इसके अलावा मानव तस्करी करने वाले गिरोह भी बच्चों को बड़े शहरों में नौकरी या ज्यादा पैसे का लालच देकर ले जाते हैं और उनसे मजदूरी करवाते हैं।

पढ़ें   धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर छत्तीसगढ़ में उत्सव का माहौल — 1 से 15 नवम्बर तक मनाया जाएगा ‘जनजातीय गौरव पखवाड़ा’, हर जिले में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, सम्मान समारोह और जनसेवा शिविर

इन राज्यों में नहीं आई शिकायत

रिपोर्ट के मुताबिक नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, लक्षद्वीप और दादर-नगर हवेली में बच्चों के लापता होने की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि लापता बच्चों में 14 से 17 साल की लड़कियों की संख्या ज्यादा बताई गई है, जिसको लेकर सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने की जरूरत बताई जा रही है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed