6 Jun 2026, Sat

211 रन की पारी से बनाई पहचान, अब INDIA ‘A’ की जर्सी पहनेंगे आयुष पांडे; श्रीलंका दौरे के लिए टीम में जगह

सतीश शर्मा

रायपुर, 06 जून 2026

छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। राज्य के युवा बल्लेबाज आयुष पांडे का चयन भारत ‘ए’ टीम में श्रीलंका दौरे के लिए किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा घोषित टीम में आयुष को जगह मिलने के बाद प्रदेशभर के क्रिकेट प्रेमियों और खेल जगत में खुशी की लहर है। भारत ‘ए’ टीम की कमान ध्रुव जुरेल को सौंपी गई है, जबकि टीम में कई उभरते हुए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

 

 

22 वर्षीय आयुष पांडे पिछले कुछ वर्षों से घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी में उनकी दमदार बल्लेबाजी ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 19 मैचों की 34 पारियों में 1430 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 211 रन रहा है।

हाल ही में रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ खेली गई उनकी बड़ी पारी ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया था। उन्होंने दिल्ली के गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते उन्हें भारत ‘ए’ टीम का टिकट मिला है।

विजय हजारे ट्रॉफी में भी आयुष ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने महत्वपूर्ण मौकों पर टीम के लिए उपयोगी पारियां खेलीं और अपनी बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि तकनीकी रूप से मजबूत और लंबी पारी खेलने की क्षमता आयुष को अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

पढ़ें   अनवर ढेबर को फिलहाल जेल से राहत नहीं; HC ने कहा- आर्थिक अपराध देश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा

इन दिनों आयुष छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 में बिलासपुर बुल्स की कप्तानी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बस्तर बायसन के खिलाफ 147 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टूर्नामेंट में नया इतिहास रच दिया। उनकी इस पारी में चौकों और छक्कों की बारिश देखने को मिली थी। इसके बाद अगले मुकाबले में भी उन्होंने अर्धशतक लगाकर अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखी।

आयुष की क्रिकेट यात्रा संघर्ष और मेहनत की मिसाल रही है। अंडर-23 स्तर पर भी उन्होंने लगातार रन बनाकर अपनी प्रतिभा साबित की थी। हिमाचल प्रदेश के खिलाफ एक मुकाबले में उन्होंने दोनों पारियों में शतक जड़कर टीम को यादगार जीत दिलाई थी।

श्रीलंका दौरे के लिए घोषित भारत ‘ए’ टीम में देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, ऋतुराज गायकवाड़, एन. जगदीशन, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज और शैक रशीद जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। चयनकर्ताओं को उम्मीद है कि यह दौरा युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव देने में अहम भूमिका निभाएगा।

आयुष पांडे का भारत ‘ए’ टीम में चयन छत्तीसगढ़ क्रिकेट के बढ़ते कद और राज्य में उभर रही नई प्रतिभाओं का प्रमाण माना जा रहा है। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि आयुष श्रीलंका दौरे पर भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए भविष्य में भारतीय सीनियर टीम के दरवाजे पर मजबूत दस्तक देंगे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *