8 Sep 2026, Tue
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय प्रदेशवासियों को देंगे 51 महतारी सदन की सौगात…DEPUTY CM अरुण साव रहेंगे मुंगेली जिले के प्रवास पर…मंत्री गुरु खुशवंत का कांकेर जिले का दौरा…आज भी कई जिलों में होगी अच्छी बारिश…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 23 सितम्बर 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज धमतरी जिले के ग्राम करेलीबड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण कार्यक्रम मेें 51 महतारी सदनों को मातृशक्ति को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धमतरी जिले को 245 करोड़ 80 लाख की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरूण साव एवं विजय शर्मा, मंत्री राम विचार नेताम, मंत्री टंकराम वर्मा अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में सांसद रूप कुमारी चौधरी एवं भोजराज नाग, विधायक अजय चन्द्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, जनपद अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

 

 

महतारी सदन निर्माण की इस योजना के तहत प्रथम चरण में वर्ष 2024-25 अंतर्गत कुल 202 महतारी सदन के लिए कुल 50 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं। लगभग 2500 वर्गफीट में निर्मित होने वाले प्रत्येक महतारी सदन की लागत 24.70 लाख रूपए है, जिससे प्रत्येक महतारी सदन में एक हॉल, कमरा, किचन, स्टोर, दुकान, बाउड्रीवाल, प्रसाधन एवं बोरवेल का निर्माण कराया गया है।

 

उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुंगेली जिले के प्रवास पर

उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा के अनेक कार्यक्रम में शामिल होंगे साथ ही महतारी सदन के लोकार्पण कार्यक्रम में भी मौजूद रहेंगे ।

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत का दौरा

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत कांकेर जिले के प्रवास पर रहेंगे । अपने प्रवास के दौरान प्रबुद्धजनों के सम्मेलन में भी भाग लेंगे ।

आज का मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, बिलासपुर, बालोद, दुर्ग, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, सरगुजा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और जशपुर में बारिश होने की संभावना है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों आज दिन भर बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

Share
पढ़ें   करहीबाजार पहुंचे मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का ऐलान कर हितग्राहियों से मिले; जल संरक्षण अभियान में भी किया श्रमदान

 

 

 

 

 

You Missed