कांग्रेस का संभाग स्तरीय सम्मेलन: मुख्यमंत्री भूपेश और प्रदेश प्रभारी सैलजा की पदाधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा

छत्तीसगढ़

प्रमोद मिश्रा, 8 जून 2023

छत्तीसगढ़ में साल के आखिरी में संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बिगुल फूंक दिया है। दुर्ग में गुरुवार को कार्यकर्ताओं का संभाग स्तरीय सम्मेलन का आयोजित किया गया। संभाग की सभी 20 सीटों पर जीत के लिए सभी विधायक, मंत्री, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और छत्तीसगढ़ शासन के तमाम मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने सभी से वन- टू-वन चर्चा की।

स्थानीय होटल में हुए इस सम्मेलन में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में फिर सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओ को रिचार्ज करने का प्रयास किया। साथ ही कांग्रेस सरकार की नीतियों, योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की बात कही। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसे देखते हुए अब दुर्ग संभाग की कुल 20 सीटो में से 17 कांग्रेस पार्टी को मिली है। पार्टी नेताओं ने कहा कि, बाकी की जो तीन सीटें भाजपा के पास हैं, उन पर भी इस बार जीत का लक्ष्य तय किया गया है।

Share
पढ़ें   राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने की गुजरात के CM भूपेंद्र भाई पटेल से मुलाकात, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आने का दिया निमंत्रण