26 May 2025, Mon 12:15:40 AM
Breaking

रायपुर में कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन: विस चुनाव में जीत की रणनीति पर फोकस, CM भूपेश,सैलजा समेत कई नेता शामिल

प्रमोद मिश्रा, रायपुर, 11 जून 2023

राजधानी के बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन चल रहा है। इसमें भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत मौजूद हैं।,

वहीं रायपुर संभाग के 20 विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस पदाधिकारी भी शिरकत कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग के बाद रायपुर में आज कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन जारी है। इसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सेलजा भी शामिल होने पहुंची है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इनका स्वागत पुष्पहार से किया।

दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व को याद किया गया।

Share
पढ़ें   CG बड़ी खबर : एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, मौत की वजह जानने आज कब्र से निकाले जाएंगे शव, एक ही परिवार में एक के बाद एक मौत से इलाके में सनसनी

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed