2 Apr 2025, Wed 4:51:42 PM
Breaking

पूर्व मंत्री के बिगड़े बोल: बृजमोहन बोले- भूपेश नहीं ठगेश है; कांग्रेस 15 साल से नंगी-भूखी, जनता को अब लूट रही

प्रमोद मिश्रा, 12 जून 2023

छत्तीसगढ़ के इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए एक बार फिर राजनीतिक जोर आजमाइश शुरू हो गई है। इस दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। ऐसे में नेताओं की जबान से बिगड़े बोल निकल रहे हैं। अब प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ठग बता दिया है। साथ ही यह भी कहा कि 15 सालों से कांग्रेस प्रदेश में नंगी-भूखी थी। अब जनता को लूटने का काम क रही है। पूर्व मंत्री अग्रवाल भाटापारा में हो रही भाजपा की आम सभा में बोल रहे थे।

कहा- ज्यादा बोलूंगा तो उनका सब कपड़ा उतर जाएगा
भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, गरीबों के 550 करोड़ का धान ये सरकार खा गई। उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार ने सिर्फ वैक्सीन ही नहीं दी, बल्कि गरीब कल्याण के लिए चार साल के लिए एक व्यक्ति को पांच किलो चावल दिए। यह चावल लोगों को मिला ही नहीं। इसे कौन खा गया? इसका बदला लेना है। कहा कि, बोलने के लिए बहुत कुछ है, अगर ज्यादा कुछ बोलूंगा तो उनका सब कपड़ा उतर जाएगा। गौठानों की हालत छिपी नहीं है। कांग्रेसियों से ही गोबर खरीद रहे हो, क्या सिर्फ कांग्रेसी गोबर दे रहे हैं?

हाथ का पंजा नहीं, बजरंगबली की तरह मुठ्ठी बनाओ
पूर्व मंत्री ने कहा कि, इनके पास केवल एक ही काम है। 15 साल तक भूखा-नंगा रहे, ऐसे में जनता को जितना लूट सकते हो, लूट लो। उसके बाद मौका मिलेगा या नहीं। उनको भी समझ में आ गया है कि आने वाले नवंबर में चुनाव होगा तो भाजपा की सरकार बनेगी। कहा कि, जनता को भी लगता है कि, यह भूपेश नहीं है, ठगेश है। हमको भी समझ में आ गया है। बदलना है इस बार। अटल जी के बनाए इस राज्य में फिर भाजपा को जितना है। कहा कि, हाथ का पंजा उठाकर नहीं, बजरंगबली की तरह मुठ्ठी बनाकर बताओ।

 

Share
पढ़ें   कैबिनेट की बैठक आज : CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में होगी बैठक, SI अभ्यर्थियों को मिल सकती है दीपावली से पहले खुशखबरी, कई और महत्वपूर्ण फैसले लेगी सरकार

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed