2 Jun 2025, Mon 11:58:29 PM
Breaking

CG में BJYM करेगा CM निवास का घेराव : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं संग की बैठक, घेराव को सफल बनाने बनी रणनीति

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 14 जून 2023

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते 19 जून को मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी को लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पलारी एवं दक्षिण मंडल संडी की संयुक्त बैठक के साथ कसडोल और लवन मंडल की संयुक्त बैठक भाजपा कार्यालय पलारी और कसडोल में संपन्न हुई। बैठक में मार्गदर्शन के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल,जिला सहप्रभारी प्रवीण साहू विधानसभा प्रभारी हेमन्त साहू उपस्थित रहे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल एवं अतिथियों द्वारा भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर बैठक का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया।

 


बैठक में आगामी घेराव को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को जरूरी निर्देश दिए । बैठक में कार्यकर्ताओं को चार्ज करने का काम विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ने किया ।

लवन और संडी की बैठक में युवा मोर्चा के जिला सह प्रभारी प्रवीण साहू, विधानसभा प्रभारी हेमंत साहू, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष खुशबू बंजारे विशेष आमंत्रित सदस्य लोकेश यदु, जिला महामंत्री प्रशांत यादव, पलारी मंडल के अध्यक्ष नंद कुमार वर्मा महामंत्री पवन कुमार वर्मा,युवा मोर्चा पलारी के मंडल अध्यक्ष भोला वर्मा, दक्षिण पलारी मंडल के अध्यक्ष उमेश यदु, युवा मोर्चा दक्षिण पलारी मंडल के महामंत्री मुकेश साहू, मीडिया प्रभारी योगेश योगी वर्मा, युवा नेता हिमांशु वर्मा, कन्या शक्ति जिला संयोजिका लीना साहू, पायल साहू, हेमंत साहू कमल नारायण साहू लक्की कन्नौजे, गौतम यादव, ऋषिकेश कन्नौजे, प्रमोद वर्मा, दीपक कमल, सनकुमार साहू, युगेंद्र धीवर, कौशल साहू सहित मंडल में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य,मंडल पदाधिकारी, मण्डल कार्यसमिति सदस्य,कार्यकरणी सदस्य भारी संख्या में उपस्थित थे।

पढ़ें   प्रदेश में 2 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारम्भिक प्रकाशन के साथ शुरू हो जाएगी निर्वाचन की तैयारी,12-13 अगस्त एवं 19-20 अगस्त को मतदान केन्द्रों में आयोजित किए जाएंगे विशेष शिविर

वहीं कसडोल और लवन की बैठक में जिला उपाध्यक्ष अनुपम बाजपेई, लवन मंडल के अध्यक्ष विजय यादव, महामंत्री नरेश कुमार साहू, गोविंद धृतलहरे, भाजयुमो लवन मंडल के अध्यक्ष रामलाल कुर्रे, कसडोल मंडल के अध्यक्ष नागेश्वर साहू, मंडल कोषाध्यक्ष वरिष्ठ नेता उत्तम साहू, रामानंद डौंडिया, पदुम लाल साहू, सोशल मीडिया युवा मोर्चा प्रभारी सुनील टोंडरे, जिला मीडिया प्रभारी यूगेश वर्मा,सोशल मीडिया संयोजक रंजीत यादव, युवा मोर्चा मंत्री रवि घृतलहरे,सहित मंडल में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य,मंडल पदाधिकारी, मण्डल कार्यसमिति सदस्य,कार्यकरणी सदस्य भारी संख्या में उपस्थित थे।

Share

 

 

 

 

 

You Missed