8 Mar 2026, Sun
Breaking

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर की पूजा-अर्चना

प्रमोद मिश्रा

20 जून 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर प्रभु जगन्नाथ, भैया बलदाऊ और बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान रथयात्रा से पहले मुख्यमंत्री श्री बघेल विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन के पश्चात प्रभु को सिर पर विराजित करके रथ तक लेकर आए और छेरापहरा (रथ के आगे सोने से बनी झाड़ू से बुहारना) की रस्म भी अदा की ।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ छत्तीसगढ़ के लोगों के भी अराध्य हैं। रथयात्रा का त्यौहार छत्तीसगढ़ में भी श्रद्धा-भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ से इस अवसर पर सभी लोगों की सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा ।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष श्री चरणदास महंत, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर श्री ऐजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा,राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, नगर निगम रायपुर के सभापति श्री प्रमोद दुबे, श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष श्री पुरंदर मिश्रा समेत अन्य गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   युवा संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन : बलौदाबाजार जिले के सैकड़ों युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता हुए शामिल.. यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और भारतीय युवा कांग्रेस सचिव ने दिलाया युवाओं को संकल्प

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed