9 Mar 2026, Mon
Breaking

कोरिया : पदीय दायित्वों के प्रति सन्निष्ठ नही रहने तथा शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही पर पटवारी निलंबित’

प्रमोद मिश्रा

कोरिया, 12 जुलाई 2023
तहसील क्षेत्र पोड़ी बचरा राजस्व निरीक्षक पोड़ी के पटवारी हल्का नम्बर 12 ग्राम बारी के पटवारी श्रीमती द्रौपदी सिंह को पदीय दायित्वों के प्रति सन्निष्ठ नहीं रहने तथा शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुंठपुर ने बताया कि उक्त पटवारी का यह कृत्य छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 (1 से 3) तक का घोर उलघंन किये जाने के कारण कदाचरण की श्रेणी में आता है। शिकायती जांच प्रतिवेदन जो प्रथम दृष्ट्या सही पाये जाने पर संबंधित हल्का पटवारी ग्राम बारी पटवारी हल्का नम्बर 12 श्रीमती द्रौपदी सिंह को छ0ग0 सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के नियम 09(1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबन किया गया है। निलंबन अवधि में शासन नियमानुसार इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देयक होगा। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय तहसील पोड़ी बचरा निर्धारित नियम किया गया है। इनके हल्के का प्रभार अमीर साय उईके पटवारी को अंतरित किया  है।

Share
पढ़ें   पत्रकारिता क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय का बस्तर और सरगुजा में अध्ययन केंद्र खोलने पर बनी सहमति, विश्वविद्यालय के विजन डॉक्यूमेंट का उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया लोकार्पण

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed