8 Mar 2026, Sun
Breaking

Ind vs WI 1st Test: टीम इंडिया ने तीन दिन में वेस्टइंडीज को किया चित, अश्विन ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

प्रमोद मिश्रा, 15जुलाई 2023

भारत ने वेस्टइंडीज को डोमिनिका टेस्ट मैच में एक पारी और 141 रनों से हरा दिया है. टेस्ट मैच के तीसरे ही दिन (14 जुलाई) मेजबान टीम की दूसरी पारी 130 रनों पर सिमट गई. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की लीड हासिल कर ली है. दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 20 जुलाई से पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा.

दूसरी पारी में भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर आर. अश्विन कहर बनकर टूटे. अश्विन के बिछाए जाल में एक-एक करके कैरेबियन बल्लेबाज फंसते चले गए. एलिक अथानाज 28 रनों के साथ सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले प्लेयर रहे. अश्विन ने 21.3 ओवरों की गेंदबाजी में कुल 71 रन खर्च करके सात विकेट चटकाए. वहीं रवींद्र जडेजा को दो और मोहम्मद सिराज को एक सफलता हासिल हुई.

अश्विन ने 34वीं बार पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं. अश्विन का विदेशी जमीन पर किसी टेस्ट इनिंग्स में यह सबसे बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन रहा. इस मुकाबले की पहली पारी में भी अश्विन ने पांच विकेट हासिल किए थे. यानी अश्विन ने मुकाबले में 131 रन देकर 12 विकेट चटकाए. विदेशी जमीन पर किसी टेस्ट मैच में अश्विन का यह सबसे बढ़िया प्रदर्शन रहा. इसके साथ ही विदेशी धरती पर किसी भारतीय का यह तीसरा सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस भी रहा

पढ़ें   ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात, 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में होंगी शामिल

अश्विन ने आठवीं बार किसी टेस्ट मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं. भारतीय गेंदबाजों में अश्विन से पहले सिरफ अनिल कुंबले ही ऐसा कर पाए थे. अश्विन के पास अब अनिल कुंबले से भी आगे निकलने का मौका है. अश्विन ने छठी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट झटके हैं.

टेस्ट मैचों की दोनों पारियों में सर्वाधिक बार पांच विकेट

11 – मुथैया मुरलीधरन
8- रंगना हेराथ
6- सिडनी बार्न्स
6- रविचंद्रन अश्विन

भारत- वेस्टइंडीज टेस्ट मैचों में सर्वाधिक विकेट

89- कपिल देव
76- मैल्कम मार्शल
74- अनिल कुंबले
72- रविचंद्रन अश्विन
68 – श्रीनिवास वेंकटराघवन

मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ. वेस्टइंडीज की पूरी टीम पहले ही दिन 150 रनों पर सिमट गई थी. जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने धमाकेदार खेल दिखाया. डेब्यू मुकाबला खेल रहे यशस्वी जायसवाल (171) और कप्तान रोहित शर्मा (103) ने शानदार शतकीय पारियां भी खेली. वहीं विराट कोहली ने भी 76 रनों का योगदान दिया.

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed