8 Mar 2026, Sun

मंत्री अनिला भेंड़िया ने ग्रामीण औद्योगिक पार्क अरमुरकसा में चिक्की निर्माण इकाई का किया शुभारंभ

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 18 जुलाई 2023

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने सोमवार को हरेली तिहार के अवसर पर बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम अरमुरकसा के ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) में चिक्की निर्माण इकाई का शुभारंभ किया। उन्होंने इकाई का अवलोकन कर उसकी क्रियाविधि की जानकारी ली और पौधारोपण भी किया। श्रीमती भेंड़िया ने चिक्की निर्माण इकाई शुरू करने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि चिक्की निर्माण इकाई से ग्रामीण एवं स्वसहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। 
श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि चिक्की निर्माण इकाई के सफल संचालन हेतु ग्रामीणों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इसके फलस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना की गई है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण औद्योगिक पार्क ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाकर उनके प्रगति का आधार बनेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव सहित कई जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 
 

Share
पढ़ें   CG Exam Alert: प्रयोगशाला सहायक एवं तकनीशियन की परीक्षा 25 अगस्त को, नकल को रोकने उड़नदस्ता दल गठित

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed