8 Mar 2026, Sun
Breaking

बारिश में जलमग्न बस्तर: छत्तीसगढ़-तेलंगाना का संपर्क टूटा, बीजापुर में उफान पर नदियां, 48 घंटे में 219MM वर्षा

प्रमोद मिश्रा, 19 जुलाई 2023

छत्तीसगढ़ के बस्तर में तीन दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। इसके चलते नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर जिलों में दर्जनों गांवों का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है। बीजापुर के भोपालपटनम से चार किमी दूर रामपुरम नाले के उफान पर होने के कारण छत्तीसगढ़-तेलंगाना सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद है। तिमेड स्थित इंद्रावती नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, बीजापुर में पिछले 48 घंटों के दौरान 219 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। 

बीजापुर में सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
बीजापुर जिले के भोपालपटनम, उसूर, भैरमगढ़ और बीजापुर तहसील में पिछले 48 घंटों से अनवरत बारिश जारी है। इसके चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं। जिला प्रशासन ने सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया हैं। नदी-नालों के उफान पर होने से भैरमगढ़ तहसील के मिरतुर पुल पर पानी बह रहा है। कुटरू-फरसेगढ़ मार्ग, तोयनार मार्ग और सोमनपल्ली चेरपाल मार्ग बंद हो गया हैं। चेरपाल पुलिया पर करीब डेढ़ फीट पानी बह रहा है। इसे देखते हुए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है


बारिश को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट
भोपालपटनम के एसडीएम बीएस नेताम ने बताया कि पटनम तहसील के अंतर्गत आने वाले नदी-नालों पर पानी जरूर चढ़ा हुआ है। लेकिन कही भी बाढ़ की स्थिति नहीं है। सभी जगहों पर आवागमन बहाल हैं। इधर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर भिलेन्द्र पालेकर ने बताया कि बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा व बीजापुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट और राजनांदगांव, नारायणपुर व कांकेर जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीजापुर जिले में पिछले 48 घंटों में 219 मिमी बारिश रिकार्ड की गई हैं।

Share
पढ़ें   बेमेतरा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया 4.49 करोड़ की अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण, अब सिर की चोट से लेकर ब्रेन ट्यूमर और स्ट्रोक जैसी जटिल बीमारियों की जांच होगी सस्ती और आसान

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed