10 Mar 2026, Tue
Breaking

विधानसभा घेराव: जोगी कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन आज, इन रास्तों पर लग सकती है जाम

प्रमोद मिश्रा, 20 जुलाई 2023

जोगी कांग्रेस युवा मोर्चा प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, दिनों दिन बढ़ते अपराध और सरकार द्वारा अपना वादा पूरा न करने का आक्रोश लेकर विधानसभा घेराव करेंगे।आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व जहां एक तरफ विभिन्न विभागों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल प्रदर्शन कर रहे वही दूसरी ओर अलग–अलग पार्टियों के प्रदर्शन भी लगातार हो रहे है।इसी के बीच जोगी कांग्रेस युवा मोर्चा प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, दिनों दिन बढ़ते अपराध और सरकार द्वारा अपना वादा पूरा न करने का आक्रोश लेकर विधानसभा घेराव करेंगे।पंडरी बस स्टैंड में आयोजित सभा के बाद प्रदर्शनकारी विधानसभा का घेराव करने निकलेंगे। जानकारी के अनुसार पंडरी रोड पर श्रीशिवम शो रूम और एक्सप्रेस-वे ओवरब्रिज के नीचे प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए रात से ही बेरिकेडिंग लगा दिए गए है।ऐसा माना जा रहा है कि, सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस प्रदर्शन के चलते तीन घंटे तक ट्रैफिक जाम हो सकता है। इस वजह से सड़क के ट्रैफिक को देवेंद्रनगर और शंकरनगर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।प्रदर्शन के एक दिन पहले ही पुलिस द्वारा सड़कों पर बेरीकेड्स और बांस-बल्ली की व्यवस्था कर दी गई थी।

Share
पढ़ें   अगर शिक्षक ऐसे तो छात्र कैसे रहेंगे? : हाईस्कूल कटगी मना रहा '77वां गणतंत्र दिवस'!, आमंत्रण पत्र भेजकर दिया कार्यक्रम में आने का न्योंता, 75 वें गणतंत्र दिवस से कैसे 77वें गणतंत्र दिवस में पहुंचा कटगी का यह सरकारी स्कूल?, पढ़ें

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed