9 Mar 2026, Mon
Breaking

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने जताया आभार, केंद्र के बराबर डीए और एचआरए सहित सभी फैसलों को बताया ऐतिहासिक


प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 20 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी शासकीय कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसले के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी हितैषी ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों को मिली सौगातों से प्रदेश भर के कर्मचारियों में हर्षाेल्लास की लहर है। हर्षित कर्मचारियों ने भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारों के साथ गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि अभी तक किसी मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों को इतनी सौगातें नहीं दी हैं। छत्तीसगढ़ में केन्द्र के बराबर डीए पहली बार दिया जा रहा है।  प्रतिनिधियों ने कहा कि हम सभी के लिए आपके द्वारा डीए में वृद्धि अप्रत्याशित है। आपने डीए में वृद्धि करके लाखों कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बहुत बड़ी सौगात दी है। अधिकारियों-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे प्रदेश भर से अधिकारियों-कर्मचारियों की मंशा है कि सभी रायपुर में आकर विशाल आयोजन कर मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट करें।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सदैव कर्मचारियों का ध्यान रखती है। मुख्यमंत्री ने कहा आप सभी अपने दायित्वों का लगन से निर्वहन करते रहें। प्रदेश के विकास में किसान, मजदूर, कर्मचारी सभी का योगदान है और हम सभी का ध्यान रखते हैं। कोरोना के समय हमने किसी की सैलरी नहीं काटी, क्योंकि आप लोगों ने जान की परवाह किए बगैर काम किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों-कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ राज्य के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
उल्लेखनीय है कि कर्मचारी हित में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अनुपूरक बजट में बुधवार को विधानसभा में कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने 4 प्रतिशत डीए वृद्धि, एचआरए के सातवें वेतनमान के आधार पर वृद्धि, संविदा कर्मियों के वेतन में 27 प्रतिशत बढ़ोत्तरी, दैनिक वेतनभोगियों के वेतन में 4000 रुपए की वृद्धि, पंचायत सचिवों के विशेष भत्ते में 2500 से 3000 रुपए मासिक वेतन बढ़ोत्तरी, पटवारियों को मासिक संसाधन भत्ता, पुलिस आरक्षकों को 8 हजार रुपए किट वार्षिक भत्ता समेत कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिसके बाद प्रदेशभर के अधिकारियों-कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
    प्रतिनिधिमंडल में श्री कमल वर्मा, प्रांतीय संयोजक छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, श्री अनिल शुक्ला प्रांतीय संयोजक कर्मचारी अधिकारी महासंघ, श्री महेन्द्र सिंह राजपूत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ, सर्व शिक्षक संघ के श्री विवेक दुबे, श्री वासुदेव पांडेय, श्री प्रदीप पांडेय, श्री महेन्द्र चन्द्राकर, श्री चन्द्राकांत कन्नौजे, श्री बी. पी. शर्मा प्रदेश अध्यक्ष छ.ग. कर्मचारी कांग्रेस, श्री राजेश चटर्जी प्रदेश अध्यक्ष छ. ग. शिक्षक फेडरेशन, श्री चंद्रशेखर तिवारी प्रदेश अध्यक्ष छ. ग. तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, श्री डॉ लक्ष्मण भारती अध्यक्ष छत्तीसगढ़  अजाक्स, श्री कमलेश सिंह राजपूत प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ पटवारी संघ,श्री सुनील यादव प्रांतीय महामंत्री छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस, श्री जी. आर. चंद्रा प्रदेश अध्यक्ष छ. ग. प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, श्री पंकज पांडे प्रदेश अध्यक्ष छ. ग. बहु . स्वा.कर्मचारी संघ, श्री सतीश मिश्रा कोषाध्यक्ष छ. ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन , श्री संजय सिंह प्रदेश अध्यक्ष छ. ग. लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, श्री अश्वनी चेलक छ. ग. राज्य कर्मचारी संघ, श्री तीरथ लाल सेन संरक्षक छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ, श्री आलोक  मिश्रा प्रांताध्यक्ष प्रदेश स्वास्थय कर्मचारी संघ, श्री रोहित तिवारी प्रांताध्यक्ष प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, श्री यशवंत वर्मा महामंत्री छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, श्री संजय तिवारी प्रांतीय प्रवक्ता कर्मचारी अधिकारी महासंघ/संयुक्त मोर्चा, श्री करन सिंह अटेरिया प्रांताध्यक्ष प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ, श्री संतोष वर्मा अध्यक्ष संचालनालयीन  कर्मचारी संघ, श्री सत्येंद्र देवांगन अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अपाक्स, श्री विजय लहरे प्रदेश अध्यक्ष कृषि विस्तार अधिकारी संघ श्री मनीष मिश्रा , प्रांताध्यक्ष सहायक शिक्षक फेडरेशन,श्री नीरज राजपूत, प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ, श्री दीप चंद भारती प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ, युद्धेश्वर सिंह ठाकुर प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ न्यायालय कर्मचारी संघ, मनीष सिंह ठाकुर प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ वाहन चालक संघ, केदार जैन प्रांताध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ, श्री टार्जन गुप्ता प्रांताध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ,श्रीमती रितु परिहार प्रांताध्यक्ष महिला पर्यवेक्षक संघ सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Share
पढ़ें   दिनदहाड़े किडनैपिंग के बाद युवक की हत्या : मुंगेली में हड़कंप — मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, पार्षद कनेक्शन से बढ़ा बवाल

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed