11 Mar 2026, Wed
Breaking

कांग्रेस चुनाव समिति की हुई घोषणा : दीपक बैज होंगे चेयरमैन, 22 नेताओं को दी गई जिम्मेदारी

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 23 जुलाई 2023

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा कर दी है । इस चुनाव समिति में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बेच चेयरमैन होंगे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सभी मंत्रियों को इस चुनाव समिति में जगह मिली है । वहीं एनएसयूआई के साथ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सेवादल के भी चेयरमैन को इस समिति में रखा गया है ।

 

आपको बता दें कि इसी साल के नवंबर में छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पहले से ही प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा कर दी है । ऐसे में अब कांग्रेस के भी प्रदेश चुनाव समिति घोषणा करने के बाद आने वाले दिनों में और भी राजनीतिक घटनाक्रम देखने मिलेंगे ।

Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय का रायपुर दक्षिण विधानसभा में मेगा रोड शो...इंडियन रोड कांग्रेस अधिवेशन का अंतिम दिन...छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा सौंपेगा ज्ञापन...पढ़ें आज की बड़ी खबरें

 

 

 

 

 

You Missed