13 Mar 2026, Fri
Breaking

गांव, गली में गोबर घोटाले की गूंज, लोग कह रहे- बदलबो-बदलबो ये दारी छत्तीसगढ़ म कांग्रेस के सरकार ल बदलबो

प्रमोद मिश्रा, 25 जुलाई 2023

रायपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव मंगलवार को दो दिवसीय जिलों के प्रवास पर है। साव का यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद महत्वपूर्ण है। सिहावा व धमतरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने चौक में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी का भव्य स्वागत किया। बैठक के पूर्व अरुण साव ने प्राचीन कर्णेश्वर मंदिर का दर्शन किया और प्रदेश की खुशहाली का कामना की तत्पश्चात साव ने सिहावा और धमतरी में विधानसभा कोर टीम के साथ आगामी चुनाव को लेकर बैठक की। इसमें केंद्रीय नेतृत्व से प्राप्त दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई।



साव ने बैठक में कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जोश भरा। उन्हें जीत के लिए पूरी तैयारी के साथ जुट जाने के लिए प्रेरित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी प्रदेश में मजबूती के साथ मैदान में उतर रही है। भाजपा की तैयारी से कांग्रेस में भय व्याप्त है। इसलिए प्रदेश में उप मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री तक को बदलना पड़ा। ये आप जैसे मेहनती कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम है। इस बार जनता ने इस सरकार को बदलने का मन बना लिया है। इस बार बीजेपी की जीत निश्चित है। आप लोग इसी तरह मैदान में डटे रहना है।

साव ने प्रदेश स्तरीय, संभाग स्तरीय, विधानसभा स्तरीय व मंडल स्तर पर संगठन के कार्यक्रमों को लेकर बातचीत की। वहीं विधानसभा कोर टीम के अलावा पूर्व पदाधिकारियों के साथ भी अलग से बैठक की।

बैठक को लेकर साव ने मीडिया को बताया कि हम सबका लक्ष्य केवल एक है। राज्य की अत्याचारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है। प्रदेश को और यहां के जनता को पुनः विकास के मार्ग पर आगे ले जाना है। कांग्रेस सरकार ने अपने भ्रष्ट आचरण का परिचय इन पौने 5 साल में दिया है।

कांग्रेस शासन में एक भी दिन ऐसा नहीं, जब आपराधिक घटनाओं से राजधानी रायपुर दहला न हो। 15 वर्षों में जिस प्रदेश को भाजपा ने गढ़ने, संवारने का काम किया। उसे भूपेश बघेल की सरकार ने अपराध का गढ़ बना दिया है।

प्रदेशवासी इसे अच्छी तरह से जानते हैं। गौठान में किस तरह से घोटाला हुआ। गोबर के नाम पर छत्तीसगढ़ का धन किस तरह से लूटा गया। छत्तीसगढ़ का किसान किस तरह से परेशान है। उन्हें न बीज मिला रहा है, न ही खाद मिल रहा है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार न ही अब फसल बीमा का लाभ देने का प्रयास कर रही है।

भ्रष्टाचारी भूपेश सरकार के इरादों को छत्तीसगढ़ की जनता ने भलीभांति पहचान लिया है। अब इनके झूठे वादों औऱ इरादों में जनता फंसने वाली नहीं है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ से बोरिया बिस्तर बांध लें, क्योंकि यहां से जाने का समय आ गया है।

Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय आज रायपुर जिले के दौरे पर...केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का दो दिवसीय रायपुर दौरा....बीजेपी के हर घर तिरंगा अभियान का दुसरा दिन...शासकीय स्कूलों में आज से मिलेगा नाश्ता...कांग्रेस की हाई लेवल बैठक आज...छग के 184 नगरीय निकाय के कर्मचारी आज से करेंगे हड़ताल..पढ़े पूरी ख़बर....

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed