11 Mar 2026, Wed
Breaking

श्रमिकों की उन्नति एवं समृद्धि के लिए कार्य कर रही है राज्य सरकारः सत्यनारायण शर्मा

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 26 जुलाई 2023

छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण मण्डल द्वारा आयोजित राजधानी रायपुर के खमतराई स्थित पाटीदार भवन में आयोजित श्रमिक सम्मेेलन को सम्बोधित करते विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों की उन्नति एवं समृद्धि के लिए श्रमिक सुरक्षा और कल्याण हेतु अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। हम सबका दायित्व है कि श्रमिकों को शासन की इन योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचानें में मदद करें। उन्होंने कहा कि श्रम कल्याण मण्डल संगठित मजदूरों और नियोजकों के हित में काम करती है, यदि नियोजक और श्रमिक समन्वय से काम करें तो बड़ी से बड़ी समस्याएं आसानी से हल हो जाएगी। उन्होंने गरीब, मजदूर की पीड़ा को महसूस करने हुए उनके विकास में सहभागी बनने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील की।
     छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष श्री शफी अहमद खान ने श्रमिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भले ही हम श्रमिकों को कलेक्टर-एसपी ना बना पाएं, लेकिन मण्डल द्वारा संचालित शिक्षा प्रोत्साहन सहित अन्य हितकारी योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों के बच्चों को कलेक्टर और एसपी जरूर बना सकते हैं। इसके लिए  हम सबको श्रमिक कल्याण के लिए काम करने की जरूरत है। श्री खान ने श्रम विभाग के अंतर्गत अलग-अलग विंग में राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के उत्थान के लिए किए जा कार्यों एवं संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्ववती सरकार के समय श्रम कल्याण मण्डल में केवल 3355 संस्थान तथा लगभग दो लाख श्रमिक ही पंजीकृत थे। हमारी सरकार आने के बाद विगत साढ़े चार वर्षों में व्यापक जन जागरूता एवं श्रमिक हितैषी निर्णयों सेे 9065 से अधिक संस्थाओं और 4.5 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीजन किया गया है।  उन्हांेने श्रम कल्याण मण्डल में संचालित योजनाओं का लाभ लेने अधिक से अधिक श्रमिकों को मण्डल में पंजीयन करवाने की अपील की। उन्होंने इस मौके विधायक श्री सत्यनारायण के सुझाव पर बिरगांव में श्रमिक अन्न केन्द्र व सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र प्रारंभ करने की घोषणा की। कार्यक्रम में अन्य सदस्यों ने भी श्रमिक सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम में श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा प्रोत्साहन की राशि का चेक व सायकल वितरित किया गया।
   इस अवसर पर नगर निगम बिरगांव के महापौर श्री नंदलाल देवांगन, मण्डल के सदस्यगण सर्वश्री मनोज सिंह ठाकुर, मदन तालेड़ा, शारिक खान, नरेश गढ़वाल, सुरेश मसीह, इंटक रायपुर के अध्यक्ष श्री आशीष दुबे, मण्डल के आयुक्त श्री एस.एल. जांगड़े, वरिष्ठ सामाज सेवी श्री के.के. शर्मा, श्री उधोलाल वर्मा, श्री योगेश सोलंकी, गिरिश दुबे सहित बड़ी संख्या में नियोजक और श्रमिक उपस्थित थे।                 
      

Share
पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE: CM विष्णुदेव साय आज महासमुंद में स्वामित्व कार्ड वितरण एवं सक्ति जिले में विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण शिलान्यास एवं भूमिपूजन, जानें आज का मिनट टू मिनट कार्यक्रम....

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed