7 Mar 2026, Sat

स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में हुए शामिल उपमुख्यमंत्री
कौशल विकास के लिए युवाओं को किया प्रोत्साहित


प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 31 जुुलाई 2023

उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि स्वच्छता के प्रति सजग रहना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छता का व्यापक दृष्टिकोण है, अपने घर-परिवार के साथ हमारे परिवेश को भी स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है। कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में सरगुजा (अम्बिकापुर) जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर जो उपलब्धि हासिल की है, उसे स्तर को बनाये रखना, हम सबकी जिम्मेदारी है। श्री सिंहदेव ने आज अम्बिकापुर में कौशल विकास योजना अंतर्गत कंप्यूटर लैब एवं डिजिटल बोर्ड का उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
उप मुख्यमंत्री ने स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि कौशल विकास की गतिविधियों से युवा आर्थिक रुप से सशक्त होने के साथ-साथ समाज में बेहतर स्थान प्राप्त करेंगे। श्री सिंहदेव ने विभिन्न गतिविधियों के विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव इस मौके पर कौशल विकास उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शन में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम में भी शामिल हुए। 
इस अवसर पर श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफ़ी अहमद, जन शिक्षण संस्थान के डॉ एस ए नैयर, ब्लड बैंक प्रभारी विकास पांडे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।
        

Share
पढ़ें   अंचल के देवी शक्ति पिठों में दर्शन करने पहुँचे सांसद विजय बघेल

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed