7 Mar 2026, Sat
Breaking

छत्तीसगढ़: 4 दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

प्रमोद मिश्रा, 01 अगस्त 2023

मानसूनी तंत्र के प्रभाव से छत्‍तीसगढ़ में अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। बादल छाने के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के साथ बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

दिनभर छाए रहे बादल, कुछ क्षेत्रों में हुई बूंदाबांदी
सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहे। साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और किसी भी प्रकार से बदलाव के संकेत नहीं है। प्रदेश में एक जून से लेकर अब तक की स्थिति सामान्य से लगभग 11 फीसद बारिश कम हुई है। सरगुजा में सबसे कम बारिश हुई है,वहीं रायपुर में बारिश की स्थिति सामान्य से ज्यादा रही।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी के मध्य स्थित है तथा इसके उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 12 घंटे में प्रबल होकर अवदाब के रूप में बदलने की संभावना है। इसके प्रभाव से ही मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के भी आसार है।

Share
पढ़ें   संयुक्त शिक्षक संघ कसडोल के पहल का हुआ असर, सभी उप कोषालय अधिकारी को दिया गया निर्देश, जनवरी 2020 को संविलियन हुए शिक्षको को जुलाई 2020 में मिलेगा वेतन वृद्धि

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed