12 Mar 2026, Thu
Breaking

विश्व आदिवासी दिवस पर तेन्दूपत्ता बोनस सहित विभिन्न योजनाओं में हितग्राही लाभान्वित

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 10 अगस्त 2023

राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य में आदिवासी समाज ही नहीं सभी समाज के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर उनका उत्थान किया जा रहा है। किसानों की कर्जमाफी के साथ ही धान के समर्थन मूल्य धान की खरीदी, लघु वनोपजो की समर्थन मूल्य पर खरीदी, पेसा कानून, आदिवासियों के जमीन की वापसी, देवगुड़ी स्थापना जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। वे आज कोरबा के प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम परिसर में स्थित आडिटोरियम में विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।


    राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम में आगे कहा कि छत्तीसगढ़ व कोरबा जिला के विकास में आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके आशीर्वाद और सहयोग से ही जिले में बड़े-बड़े प्लांट, खदान स्थापित हो पाए हैं, इसलिए हमारी भी प्राथमिकता होगी कि हम इस समाज के विकास में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व.पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर श्रीमती इंदिरा गाँधी, श्री राजीव गाँधी, श्री पी व्ही नरसिम्हा राव, श्री मनमोहन सिंह सहित अन्य ने आदिवासी समाज के विकास के लिए योजनाएं बनाई और इसे क्रियान्वित भी किया गया। उन्होंने इस मौके पर आदिवासी समाज द्वारा स्थापित शक्तिपीठ परिसर में विकास कार्यों के लिए की गई पहल, 50 लाख रुपए के शेड निर्माण, भवन आदि की जानकारी भी दी। विशिष्ट अतिथि श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कँवर और आदिवासी शक्तिपीठ और समाज के संरक्षक श्री मोहन सिंह प्रधान ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर नगर निगम कोरबा के महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, जनपद अध्यक्ष हरेश कँवर, सभापति श्री श्याम सुंदर सोनी, सहित आदिवासी  समाज के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजिक बंधु उपस्थित थे।
    विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने ठाकुरखेता के राजकुमार राठिया को तेंदूपत्ता बोनस के रूप में 97,404 रूपए व टेवानारा के शेरसिंह राठिया को 93244 रूपए तेंदूपत्ता बोनस, ग्राम पंचायत जल्के के सरोज कुमार को 40,203 रूपए तेंदूपत्ता बोनस इसके साथ ही चोटिया निवासी श्रीमती चंपा बाई को शहीद महेन्द्र कर्मा बीमा योजना का 02 लाख रूपए एवं तुलसी महिला स्वसहायता समूह को कोदो खरीदी पर कमीशन 4455 रूपए प्रदान किया गया। इसी प्रकार श्री विजय कुमार को सिंचाई पंप, चाकामार के उमेंद सिंह व सोनाराम को पॉवर स्पेयर पंप, कुरूडीह के प्रदीप सिंह व महेश कंवर को मत्स्य जाल व आईस बॉक्स, सुतर्रा के नवनीत कुमार गोंड़ व गनपत सिंह को सौर सुजला योजना के तहत सोलर पंप वितरित किया गया।
     कार्यक्रम में राजस्व मंत्री ने पीडिया के मसिंदर सिंह को विभागीय योजनांतर्गत 03 लाख रूपए ैएवं कुरथा के श्री अनीस पोर्ते को ट्रैक्टर प्रदान किया गया। प्रयास आवासीय विद्यालय के दसवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थी कमेश्वर मरावी, प्रिंस कुमार एवं आकांक्षा सिंह को सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत लेमरू को एफआरए आदर्श ग्राम के रूप में सम्मानित किया गया। साथ ही 987 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र एवं 06 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र वितरित किए गए। इसी प्रकार ग्राम लेमरू के प्रेम सिंह, अरसेना निवासी रोमन के लिए ऋण पुस्तिका वितरण किया गया।

Share
पढ़ें   CM विष्णु देव साय ने सरगुजा सांसद और विधायकों संग की अहम बैठक: सरगुजा को विकास और पर्यटन का हब बनाने पर चर्चा, सड़कों और परिवहन सुविधाओं के विस्तार पर होगा जोर

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed