Bemetara: तैयारी में लापरवाही बरतने पर भड़के कलेक्टर, कई अधिकारियों को थमाया कारण बताओ नोटिस

छत्तीसगढ़

प्रमोद मिश्रा, 13 अगस्त 2023

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। बेमेतरा जिले में भी चुनाव की प्रारंभिक तैयारी शुरू हो गई है, लेकिन, जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। यही कारण है कि कलेक्टर ने जिला स्तर के कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस थमाया है।

कुछ विभागों द्वारा अभी तक मतदान कार्मिक प्रवेश प्रणाली (PPES) में अधिकारियों-कर्मचारियों की एंट्री की हार्ड कॉपी एवं प्रमाण-पत्र जिला निर्वाचन शाखा में उपलब्ध नहीं कराया गया है, जबकि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस एल्मा ने बार-बार निर्देश भी दिया था। इसके बाद भी अधिकारियों द्वारा कलेक्टर के निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा था।

 

 

इस लापरवाही को देखते हुए कलेक्टर एल्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, जिला पंजीयक, सहायक संचालक मत्स्य, सहायक संचालक उद्यानिकी, उप संचालक पशु चिकित्सा, उप संचालक समाज कल्याण, कार्यपालन अभियंता पीएमजेएसवाय, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण,कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवाए सहित जिले की सभी नगर पालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बेरला को छोड़कर अन्य सभी व जिले के सभी सरकारी कॉलेज के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में संबंधित जानकारी तत्काल वांछित जानकारी उपलब्ध कराते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Share
पढ़ें   अवैध महुआ शराब के सौदागर बेखौफ : तड़के सुबह चार बजे करते हैं शराब की सप्लाई, शराब के सौदागरों से ग्रामीण परेशान