पंचायत मंत्री ने देवरबीजा में दो करोड़ रूपए से अधिक राशि के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

छत्तीसगढ़

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 17 अगस्त 2023
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरबीजा मे नवीन शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने यहां 202.14 लाख  रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 9 लाख रूपए की लागत से निर्मित मंडी बोर्ड सीसी रोड और 41 लाख रूपए की लागत की राशि से निर्मित मंडी बोर्ड हाट बाजार का लोकार्पण किया गया।
इसके साथ ही 152.14 लाख रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसमें सुगम सड़क योजना अंतर्गत कोदवा सीसी रोड निर्माण लागत 19.73 लाख रूपए, मानियारी सीसी रोड निर्माण लागत 19.73 लाख रूपए, साहू समाज भवन निर्माण लागत 5 लाख रूपए और कुमारी देवी चौबे खेल मैदान में मिनी स्टेडियम एवं व्यावसायिक परिसर निर्माण लागत 107.68 लाख रूपए के विकास कार्य शामिल है।

Share
पढ़ें   कलिंगा विश्वविद्यालय के फार्मेसी संकाय के द्वारा 'विश्व हेपेटाइटिस दिवस' के अवसर पर वेबिनार का हुआ आयोजन