24 Apr 2025, Thu 8:12:21 AM
Breaking

हिमाचल के आपदा पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 18 अगस्त, 2023
देव भूमि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल में भीषण प्राकृतिक विपदा आई है। ऐसे में हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े है।


      उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर चर्चा की थी तथा हिमाचल प्रदेश के हालात की जानकारी ली थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनसे कहा कि पूरा देश हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा है। हम सब सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए कार्य करेंगे।

 

Share
पढ़ें   CG के मेधावी छात्रों के सपनों को मिली ऊंची उड़ान : जगदलपुर से रायपुर के लिए विद्यार्थियों ने भरी उड़ान, कलेक्टर ने विद्यार्थियों से किया अपना वादा निभाया, आजादी महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे सभी

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed