12 Mar 2026, Thu
Breaking

CG में कांग्रेस की पहली लिस्ट 6 सितंबर को! : प्रभारी कुमारी सेलजा ने दी जानकारी, बोली : “2 सितंबर को राहुल गांधी आयेंगे रायपुर, 6 को आ सकती है पहली लिस्ट”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 19 अगस्त 2023

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरीके से मुस्तैद नजर आ रही है । आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव के से वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभराई कुमारी सेलजा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के साथ बड़े नेताओं की बैठक हुई ।

बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा ने कहा कि कांग्रेस की पहली लिस्ट 6 सितंबर को आ सकती है साथ ही राहुल गांधी 2 सितंबर को राजधानी रायपुर में सभा करेंगे और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी 8 सितंबर को राजनांदगांव में आ सकते हैं ।

 

Share
पढ़ें   अपर मुख्य सचिव पर्यावरण सुब्रत साहू ने किया दो दिवसीय इको बाल मेले का शुभारंभ, सुब्रत साहू ने कहा – ‘पर्यावरण संरक्षण में स्कूली बच्चों की भूमिका महत्वपूर्ण’

 

 

 

 

 

You Missed