11 Mar 2026, Wed
Breaking

राष्ट्रपति का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा तय, ये रहेगा कार्यक्रम

प्रमोद मिश्रा, 20 अगस्त 2023

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 अगस्‍त को पहली बार छत्‍तीसगढ़ के दौरे पा आ रही हैं। राष्‍ट्रपति बनने के बाद मुर्मू का यह पहला छत्‍तीसगढ़ दौरा होगा। अपने इस पहले दौरे में वे यहां दो दिन रहेंगी। इस दौरान रायपुर और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू इंडियन एयरफोर्स के विशेष विमान से 31 अगस्‍त को सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से राष्‍ट्रपति सीधे राजभवन आएंगी। राष्‍ट्रपति मुर्मू यहां बलौदबाजार रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय ट्रस्‍ट शांति सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। साथ ही वे महंत घासी दास संग्रहालय का दौरा करेंगी। इस दौरान राज्‍यपाल विश्व भूषण हरिचंदन भी उनके साथ रहेंगेे।राष्‍ट्रपति राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। इस दौरान उनके सम्‍मान में राजभवन में रात्रि भोज का भी आयोजन किया जाएगा।

राष्‍ट्रपति मुर्मू के प्रस्‍तावित दौरा कार्यक्रम के अनुसार अगले दिन 1 सितंबर को वे बिलासपुर जाएंगी। राष्‍ट्रपति रायपुर से हेलीकॉप्‍टर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। जहां वे सबसे पहले रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में दर्शन करेंगी और उसके बाद बिलासपुर स्थित गुरु घासी दास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दीक्षांत समारोह सुबह 11 बजे से शुरू होगा। वहां सेे रायपुर लौटने के बाद वे अपने विशेष विमान से दिल्‍ली लौट जाएंगी।

राष्‍ट्रपति बनने के बाद पहला दौरा

राष्‍ट्रपति के रुप में मुर्मू का यह पहला छत्‍तीसगढ़ दौरा होगा। इससे पहले वे राष्‍ट्रपति पद के चुनाव के दौरान एनडीए के प्रत्‍याशी के रुप में छत्‍तीसगढ़ आई थीं।

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय की पहल से 8 साल की मासूम संध्या को मिली नई जिंदगी : खुला आलपीन निगल जाने से संकट में फंस गई थी जान, डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ निःशुल्क सफल आपरेशन

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed