10 Mar 2026, Tue
Breaking

Petrol Diesel Price: जयपुर से लेकर चेन्नई तक महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, कच्चे तेल का दाम भी उछला

प्रमोद मिश्रा, 22 अगस्त 2023

मंगलवार यानी 22 अगस्त, 2023 को भारत के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में बदलाव हुआ है. कई जगह पर कीमत बढ़ी है तो कई जगह इसमें कमी भी दर्ज की गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत की बात (Crude Oil Price) करें तो इसमें बढ़त दर्ज की जा रही है. ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) में 0.04 फीसदी की बढ़त दर्ज की जा रही है और यह 84.49 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) के दाम में आज 0.11 फीसदी की कमी देखी जा रही है और यह 80.81 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. इसके बाद कई शहरों में फ्यूल रेट्स में बदलाव हुआ है. हम आपको ताजा रेट्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

इन शहरों में बदल गया पेट्रोल-डीजल का दाम-


अहमदाबाद- पेट्रोल 29 पैसे सस्ता होकर 96.22 रुपये, डीजल 29 पैसे सस्ता होकर 91.96 रुपये

अजमेर- पेट्रोल 18 पैसे सस्ता होकर 108.20 रुपये, डीजल 16 पैसे सस्ता होकर 93.47 रुपये

अमृतसर- पेट्रोल 2 पैसे महंगा होकर 98.76 रुपये, डीजल 2 पैसे महंगा होकर 89.06 रुपये

नोएडा- पेट्रोल 11 पैसे महंगा होकर 96.76 रुपये, डीजल 11 पैसे महंगा होकर 89.93 रुपये

गुरुग्राम- पेट्रोल 52 पैसे महंगा होकर 96.66 रुपये, डीजल 51 पैसे महंगा 89.54 रुपये

जयपुर- पेट्रोल 4 पैसे सस्ता होकर 108.41 रुपये, डीजल 4 पैसे सस्ता होकर 93.65 रुपये

लखनऊ- पेट्रोल 10 पैसे महंगा होकर 96.57 रुपये. डीजल 10 पैसे महंगा होकर 89.76 रुपये

पटना- पेट्रोल 5 पैसे महंगा होकर 107.47 रुपये, डीजल 4 पैसे महंगा होकर 94.25 रुपये


चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम जानें


चेन्नई- पेट्रोल 102.74 रुपये, डीजल 94.33 रुपये लीटर बिक रहा है.

नई दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये लीटर बिक रहा है.

मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये लीटर बिक रहा है.

पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : पहलगाम में हुए नरसंहार के बाद PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की पहली बैठक...साय कैबिनेट की बैठक मंत्रालय में...कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप जारी करेंगे जल संसाधन विभाग की नई SOR का विमोचन...IPL में चेन्नई और पंजाब का मुकाबला...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये लीटर बिक रहा है.


कैसे चेक करें ताजा रेट्स

भारत में हर दिन सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम को अपडेट करती हैं. ऐसे में कोई भी ग्राहक बिना किसी परेशानी के घर बैठे केवल एसएमएस क जरिए इस कीमत को चेक कर सकता है. HPCL के ग्राहक को HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर भेज दें.बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक < डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें.इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें. इसके कुछ मिनटों में ही आपको नये रेट्स का पता चल जाएगा.

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed