11 Mar 2026, Wed
Breaking

ED की कार्यवाही पर बोले CM-‘ये लोग निम्न से निम्न स्तर में उतर आए हैं..मुझे पता है अभी कई जगह छापा पड़ेगा..रावण का अहंकार टूट गया, ये तो…’

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 23 अगस्त 2023

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर हुए प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी जिस तरह अपनी एजेंसी के माध्यम से कार्रवाई कर रही है, वो निम्न में से निम्न स्तर की है और कांग्रेस के साथ ही जनता इन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी।

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा जब यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन हो रहा था, उसमें जो लोग व्यवस्था में लगे थे, उन सबके घर में छापे पड़े थे, चाहे रामगोपाल अग्रवाल हों या अन्य व्यवस्था सम्हालने वाले लोग, सबके यहां लगातार अधिवेशन के दौरान कार्यवाही चलती रही।

सीएम ने कहा कि आज मेरे जन्मदिन के दिन मेरे क्षेत्र में जो ओएसडी काम देख रहे हैं, उनके घर में छापा पड़ा है, मेरे पारिवारिक मित्र हैं, उनके यहां छापा पड़ा है, मेरे सलाहकार के यहां छापा पड़ा है।

रायपुर के मल्टीलेवल पार्किंग में आयोजित कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी हार चुकी है और इसी कारण से यह लोग एजेंसियों के माध्यम से चुनाव लड़ रहे हैं, उन्हें ठेका दे दिया गया है।

उन्होंने कहा कि निम्न से निम्न स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के लोग उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि अभी और छापेमारी होगी और भी कोई टीम यहां पर आकर आईटी ईडी की टीम घर-घर में छापेमारी करेगी। एजेंसियों के लोग गांव-गांव, गली गली में जाएंगे, छापेमारी करेंगे।

पढ़ें   CG Weather Update: मकर संक्रांति तक ठंड का कहर, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि रावण का घमंड नहीं टिका, तो यह लोग क्या हैं? उन्होंने कहा कि अति का अंत होता है। यह लोग अति कर चुके हैं, जनता देख रही है, जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी।

जन्मदिन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता प्रजातांत्रिक व्यवस्था में दृढ़ आस्था रखती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता मजबूती के साथ में चुनाव में उतरेंगे और एक बार फिर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Share

 

 

 

 

 

You Missed