10 Mar 2026, Tue
Breaking

कौही लिफ्ट इरीगेशन योजना का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, सावन के अंतिम सोमवार कौही स्तिथ प्राचीन शिव मंदिर में किया जलभिषेक

प्रमोद मिश्रा
पाटन , 29 अगस्त 2023

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पाटन में कौही में प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। साथ ही इस अवसर पर 7 करोड़ की लागत से बने कौही लिफ्ट इरीगेशन योजना का लोकार्पण भी किया। इससे 2500 हेक्टेयर में सिंचाई हो सकेगी। कौही उद्वहन सिंचाई योजना से ग्राम कौही, बोरेंदा, जरवाय, केसरा, खम्हरिया, डंगनिया, तर्रीघाट, सोनपुर और सिपकोना के किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने कौही के पहले दौरे के अवसर पर ही यहां के पुरानी उद्वहन सिंचाई योजना को अपडेट करने की घोषणा की थी। योजनांतर्गत इंटक वेल का रेडियस जो पहले 6 मीटर था इसको 12 मीटर किया गया है। वहीं 150 एच.पी. के पांच वीटी पंप स्टॉल किए गए हैं।

जिससे लिफ्ट ऐरीगेशन की क्षमता में कई गुणा वृद्धि हुई है। सम्पूर्ण नहर प्रणाली का लाइनिंग कार्य भी किया गया है। कौही उद्वहन सिंचाई योजना की क्षमता बढ़ने से इस क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को राहत पहुंची है। 
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने क्षेत्र के बारह किसानों को खसरा बी-1, बी-2 अपने कर कमलों से वितरण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रदेशवासियों पर भगवान भोले नाथ की कृपा बनी रहे। उन्होंने सभी को सावन सोमवार की बधाई दी। क्षेत्रवासियों की मांग के अनुरूप सिंचाई सुविधा विस्तारित होने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी वर्ग के विकास के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। सांस्कृतिक गतिविधियों को पुनर्जीवित करने का काम कर रही है। सरकार की योजनाओं से प्रदेश को पहचान मिली है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लोगों की मांग पर मंदिर परिसर के सौन्दर्यीकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सेवा का अवसर प्रदान करने लोगों का आह्वान किया। कार्यक्रम को जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   डिप्टी CM अरुण साव ने नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की, कहा - शहरों के बेहतर विकास और जनहित में करें कार्य, लापरवाही की तो होगी कार्रवाई

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed