10 Mar 2026, Tue
Breaking

छत्तीसगढ़: राजधानी कई इलाकों में आज भी होगी झमाझम बारिश, यहां बन रहा मानसून का सिस्टम

प्रमोद मिश्रा, 5 सितम्बर 2023

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। रायपुर में आज सुबह से ही बदल छाए हुए हैं। यहां बीते दिनों सोमवार को देर शाम गरज चमक के साथ बौछारें पड़ी। प्रदेश में कुछ दिनों से मानसून पर ब्रेक ला गया था, जो अब हट गया है। शाम के बारिश से राजधानी रायपुर के निचले हिस्सों में जल भराव की स्थिति बनी हुई है। आज भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होगी।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकतम तापमान कम होने की संभावना है। आज भी प्रदेश के कई जगह में हल्क मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कई इलाकों में गरज चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। राजधानी रायपुर में बादल छाए हुए हैं इसके साथ ही गलत चमक इसके साथ ही बौछारें पड़ सकती है। यहां की अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


देर शाम हुई झमाझम बारिश
छत्तीसगढ़ में बीते दो-तीन दिनों से प्रदेश में बारिश हो रही है। इससे मौसम सुहावना हो गया है और अधिकतम तापमान में गिरावट भी हो रही है। आने वाले कुछ दिनों तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है।

जानें अगले 24 घंटे का हल
मानसून द्रोणिका पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में बना हुआ है, जबकि पूर्वी छोर गोरखपुर, पटना, हाजिरबाग, बांकुरा, दीघा और इसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक मध्य समुद्र तल पर स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवती परिसंचरण उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से अगली 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

जानें बारिश की मुख्य आंकड़े सेंटीमीटर में
बीते दिनों सोमवार को प्रदेश में कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। वहीं बिल्हा में 10 सेंटीमीटर, घरघोड़ा, राजनांदगांव, दुर्ग में 9, डोंगरगांव में 8, माना-रायपुर-एपी, बरमकेला, डोंगरगढ़ में 7, चांपा लैलूंगा, भोपालपटनम, पंखाजुर, बीजापुर, साजा, पुसौर में 6, रायगढ़, पलारी, डभरा, बिलासपुर, शक्ति, तमनार, अभनपुर, में 5, छुरिया, खैरागढ़, गंडई, सरायपाली, पिथौरा और मस्तूरी में 4 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही कई इलाकों में इससे कम बारिश हुई है।

Share
पढ़ें   रायपुर: आईटीआई सड्डू में संकल्प परियोजना अन्तर्गत रोजगार सह कौशल मेला का आयोजन आज

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed