11 Mar 2026, Wed
Breaking

CG में शराब दुकानें रहेंगी बंद : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन को राज्य सरकार ने किया ‘शुष्क दिवस’ घोषित, बार और क्लब भी रहेंगे बंद

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 05 सितंबर 2023

राज्य शासन द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 7 सितंबर को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य हेतु ‘शुष्क दिवस‘ घोषित किया गया है। इस दौरान प्रदेश में स्थित समस्त देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, होटल, बार, क्लब, भांग एवं भांग घोटा की फुटकर दुकानें बंद रहेंगी। इस अवधि के दौरान मदिरा के व्यक्तिगत भण्डारण एवं गैर लायसेंस प्राप्त परिसरों में मदिरा के भण्डारण पर सख्ती से रोक लगाने, उड़नदस्तों द्वारा अवैध मदिरा के परिवहन एवं विक्रय की रोकथाम तथा दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश आबकारी विभाग के अधिकारियोें को दिए गए हैं।

Share
पढ़ें   आठवें भारत जल सप्ताह में छत्तीसगढ़ के मंत्री केदार कश्यप ने राज्य के जल प्रबंधन और जलवायु संरक्षण पर दिया जोर

 

 

 

 

 

You Missed