10 Mar 2026, Tue
Breaking

पाटन, कवर्धा सहित चार नगरों के मास्टर प्लान लागू

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 06 सितंबर 2023
आवास एवं पर्यावरण विभाग ने पाटन, कवर्धा, धमतरी एवं पिथौरा निवेश क्षेत्रों हेतु मास्टर प्लान 2031 की अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग ने पिछले महीने ही रायपुर एवं कुरूद का मास्टर प्लान भी जारी किया था।
    नए मास्टर प्लान में पाटन मास्टर प्लान 2031 महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विधानसभा क्षेत्र है। पाटन मास्टर प्लान 2031 लगभग 1 लाख की जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। नियोजन दृष्टिकोण से सेवा सुविधाओं की क्षमता विकास योजना कार्यकाल के आगे की अवधि के लिए भी प्रस्तावित की गई है। इसके साथ-साथ सुनियोजित विकास एवं यातायात की सुगमता हेतु विभिन्न प्रस्ताव दिए गए हैं।
    कवर्धा मास्टर प्लान 2031 एवं पिथौरा मास्टर प्लान 2031 भी 1 लाख की जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए है, जबकि धमतरी विकास योजना 2031 ढाई लाख जनसंख्या की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। सभी विकास योजनाओं में भू उपयोग एवं नगर विकास के प्रस्ताव के साथ साथ नगरीय अधोसंरचना एवं सेवा सुविधाओं के प्रस्ताव सृजित किए गए हैं। ताकि सुनियोजित विकास को बढ़ावा मिल सके।

Share
पढ़ें   खरीफ सीजन में किसानों को नहीं होगी खाद की कमी: 94% खाद का भंडारण, 70% वितरण पूरा, डीएपी की कमी से निपटने 3 लाख से ज्यादा नैनो डीएपी बोतलें उपलब्ध

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed