7 सितम्बर को छत्तीसगढ़ आ रहे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दीपक बैज ने दी जानकारी

छत्तीसगढ़

प्रमोद मिश्रा, 6 सितम्बर 2023

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। ऐसे में दिग्गज नेताओं का छत्तीसगढ़ आना-जाना लगा हुआ है। इसी कड़ी में 8 सितंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले थे। मगर अब खबर आई है कि, वो अब अपने दौरे के एक दिन पहले यानी 7 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे।

बता दें कि, 7 सितंबर को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। बता दें, इससे पहले वे 8 सितंबर को आने पाले थे। उनके इस दौरे के संबंध में जानकारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दी है। उन्होंने बताया कि, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक दिन पहले छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे।

दीपक बैज ने दी जानकारी:

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने जानकारी देते हुए बताया है कि, “पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खगड़े अब एक दिन पहले यानी 7 सितंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले है। वे यहां पार्टी के तमाम पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर सकते है।” बता दें, वे 8 सितंबर को राजनांदगांव में आयोजित होने वाले भरोसे के सम्मेलन में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे है।

छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो यात्रा:

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कल 7 सितंबर को कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा एवं सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। इस आयोजन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिलेवार प्रभारियों की नियुक्ति की है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि पिछले वर्ष सात सितम्बर 2022 को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया था, जो भारत के किसी भी राजनेता द्वारा अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा है।

Share
पढ़ें   मतगणना स्थल पर प्रत्याशी और एजेंटों को एनालाॅग केल्कुलेटर उपलब्ध कराएंगे जिला निर्वाचन अधिकारी