10 Jun 2025, Tue 1:08:46 PM
Breaking

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के बयान से सियासत हुआ गर्म, कहा – दोबारा सरकार बनने पर 3600 रू. प्रति क्विंटल मिलेगी धान की कीमत

प्रमोद मिश्रा, 8 सितम्बर 2023


रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले मंत्री रविन्द्र चौबे ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों को 3600 रु. प्रति क्विंटल धान की कीमत मिलेगी। प्रदेश के किसानों को इसका लाभ अगले साल से मिलने लगेगा। उन्होंने आगे कहा कि तीस फीसदी MSP बढ़ने के हिसाब से सरकार के अगले कार्यकाल में किसानों को मिलने वाला धान का मूल्य 3600 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच जाएगा।

अभी तक प्रदेश सरकार 2640 रुपए में खरीद रही धान

प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 2800 रुपए धान का मूल्य देने की घोषणा की है। जो केंद्र सरकार के MSP बढ़ाने या फिर राज्य सरकार को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि बढ़ाने से संभव होगा। अभी तक प्रदेश सरकार 2640 रुपए में धान खरीद रही है। इसमें 2040 समर्थन मूल्य और 600 रुपए प्रोत्साहन राशि है।

किसानों की मदद से कांग्रेस 75 का आंकड़ा पार करेगी
चौबे के कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के किसान मिलकर फिर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे और किसानों की मदद से कांग्रेस 75 का आंकड़ा पार करके दिखाएगी। प्रदेश सरकार पहले से ही समर्थन मूल्य के साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रति क्विंटल नौ हजार रुपए की सब्सिडी दे रही है। इसकी वजह से ही राज्य के किसानों को धान की भरपूर कीमत मिल रही है। इस वर्ष सरकार ने प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने का फैसला लिया है। इसके लिए सरकार को न्याय योजना की राशि 9,000 से बढ़ाकर 12,340 रुपए करनी होगी। केंद्र सरकार ने इस साल धान का 143 रुपए MSP बढ़ाया है।

पढ़ें   बिजली संकट : क्या फिर से बढ़ सकता बिजली के दाम ? BSP पर मंडराने लगा कोल् संकट की काली छाया..निदेशक प्रभारी ने बिजली की खपत को लेकर दी है यह महत्वपूर्ण जानकारी

चौबे के बयान पर सियासत गर्म
चौबे के इस दावे के बाद मामले को लेकर बीजेपी ने कहा कि रविंद्र चौबे ने अपने बयान से खुद ही यह स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की जो भी कीमत मिलती है,‌ वे केंद्र सरकार के MSP (मिनिमम सपोर्ट प्राइस) की वजह से ही मिलती है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed